राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के छोटे बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की सगाई आज दिल्ली में (Tejashwi Yadav Engagement) हो रही है. आज ही तेजस्वी यादव की शादी (Tejashwi Yadav Wedding) भी हो सकती है. ऐसे में शादी को लेकर लालू परिवार में काफी चहल पहल है.
छोटे बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की शादी हो रही है. बहू घर आने वाली है. ऐसे में बीमार होने के बावजूद लालू यादव खुद सब कुछ संभाल रहे हैं. शादी की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. हालांकि इस काम में उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटियां भी बखूबी हाथ बंटा रही है.https://www.youtube.com/embed/lQ7PiAGZ7AI?feature=oembed
लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) कई बीमारियों से घिरे हैं. ऐसे में वो चाहते हैं कि जल्द से जल्द बेटे तेजस्वी यादव की शादी हो जाए. बहू के घर आने का वो बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. क्योंकि बड़े बेटे तेजप्रताप की शादी ज्यादा दिन नहीं चला. कुछ ही महीनों में तेजप्रताप का अपनी पत्नी से विवाद हो गया.
इस बीच तेजस्वी यादव की शादी (Tejashwi Yadav Marriage) की खबरों के बीच लालू यादव के छोटे भाई सुखदेव यादव ने अपने भतीजे की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. लालू यादव छोटे भाई सुखदेव यादव ने लाइव सिटीज से बात करते हुए कहा कि देर रात साहब (लालू यादव) का फोन आया था. उन्होंने पूरे परिवार को तेजस्वी की शादी में आने का न्यौता दिया है.


बता दें कि तेजस्वी यादव की होने वाली पत्नी ईसाई धर्म से है. ऐसे में लालू के परिवार में यह पहला अंतरजातीय विवाह होगा. तेजस्वी की शादी जिस लड़की से होने जा रही है, उसका नाम राजश्री बताया जा रहा है. राजश्री मूलरूप से हरियाणा की रहने वाली है. स्कूल के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी.


Input: LiveCities



Comment here