BIHARBreaking NewsSTATE

तेजस्वी को शादी के लिए लालू-राबड़ी को मनाना पड़ा, दिल्ली के आरके पुरम में साथ पढ़ते थे दोनों

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सिर सेहरा बंधने वाला है। वर्षों बाद लालू परिवार में खुशियां आ रही हैं। शहनाई बजने वाली है। जानकारी मिल रही है कि तेजस्वी ने जिसे अपना जीवनसाथी बनाना तय किया है उससे वह प्यार करते हैं। पटना से बार-बार दिल्ली जाकर उनसे मिलते थे। 2015 से वह लड़की के संपर्क में हैं। वह चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। दिल्ली में रहते हुए दोनों की नजदीकियां बढ़ीं थीं। दोनों नई दिल्ली स्थित आरके पुरम स्कूल में साथ पढ़ते थे।

कार्यक्रम को काफी गोपनीय रखा जा रहा है। शादी की पुख्ता सूचना सबसे पहले उनकी बेटी रोहिणी आचार्या ने ट्विटर पर यह लिख कर दी, ‘भाई के सिर पर सेहरा है सजने वाला, खुशियों से गुलजार घर का आंगन है होने वाला।’ तेज प्रताप यादव के छात्र संगठन ने सोशल मीडिया पर दोनों भाइयों का फोटो डाल कर इसे ‘बचपन का प्यार’ कहा, पर बाद में उस पोस्ट को हटा लिया गया है। लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, मीसा भारती या खुद तेजस्वी यादव ने इस आयोजन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कार्यकर्ताओं में खुशी है, लेकिन जानकारी है कि परिवार के अंदर तेजस्वी को लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को मनाना पड़ा।

संभव है कि पहले से वह इस प्रेम को जानते हों। इसलिए कोर्ट मैरिज भी हो सकती है। दिल्ली के साकेत फार्म से भी शादी हो सकती है। आयोजन जहां भी होगा, वहां काफी कम संख्या में लोगों की उपस्थिति होगी। शादी इतनी गुपचुप तरीके से होने वाली है कि RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को भी इसकी कोई जानकारी नहीं। हालांकि, वह पत्रकारों के सवाल पर तेजस्वी को आशीर्वाद देते रहे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.