स्विटजरलैंड (Switzerland) ने ताबूत के आकार की एक मशीन को कानूनी मंजूरी दे दी है। इस मशीन की मदद से लोग मात्र 1 मिनट में बिना दर्द के शांतिपूर्ण तरीके से मौत को गले लगा सकेंगे। दरअसल, यूरोपीय देश स्विटजरलैंड ने आ’त्मह’त्या करने में मदद करने वाली एक मशीन सार्को सुसाइड पॉड (Sarco Suicide Pod ) के उपयोग को मंजूरी दे दी है। यह एक 3D-प्रिंटेड पोर्टेबल कैप्सूल है। इसे ऑस्ट्रेलिया की अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी एक्जिट इंटरनेशनल (Exit International) ने बनाया है। जिसे साल 2022 तक शुरू किया जा सकता है। इस मशीन को कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि मशीन के अंदर ऑक्सीजन का स्तर बहुत कम हो जाता है जिससे इंसान की हायपोक्सिया और हाइपोकैनिया से मौ’त हो जाती है। इस मशीन को अंदर बैठकर भी ऑपरेट किया जा सकता है। यह मशीन ऐसे मरीजों के लिए मददगार है, जो बीमारी के कारण बोल नहीं पाते हैं या हिल नहीं पाते हैं। इस मशीन को यूजर को अपनी पसंदीदा जगह पर ले जाना होगा। इसके बाद मशीन का नष्ट होने योग्य कैप्सूल अलग हो जाता है ताकि उसे ताबूत की तरह से इस्तेमाल किया जा सके।
एक्जिट इंटरनेशनल के संस्थापक (Founder) डॉ. फिलिप निट्स्के (Dr Philip Nitschke) ने SwissInfo के साथ एक इंटरव्यू में बताया, ताबूत की तरह पॉड को बहुत आरामदायक बनाया गया है। व्यक्ति कैप्सूल के अंदर लेट जाएगा और उससे कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद उन्हें प्रोसेस के लिए बटन दबाने का वक्त दिया जाएगा। इसे एक बार एक्टीवेट होने के बाद पॉड अपने अंदर नाइट्रोजन की मात्रा को बढ़ा देता है और ऑक्सीजन की मात्रा को तेजी से कम देता है। जिससे व्यक्ति अपनी चेतना खो देता है और अंदर लेटे व्यक्ति को कोई घबराहट या घुटन महसूस नहीं होगी। इस पूरी प्रकिया के दौरान सिर्फ एक मिनट में व्यक्ति की मौत हो जाएगी। डॉ. फिलिप निट्स्के को डॉ. डेथ भी कहा जाता है।

बता दें कि स्विट्जरलैंड के अलावा, कनाडा, बेल्जियम, लक्जमबर्ग (Luxembourg) नीदरलैंड और कोलंबिया में स्वैच्छिक तौर पर इच्छामृ’त्यु की अनुमति मिली हुई है।



Leave a Reply