UP के वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने सोमवार को मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया। इसको लेकर पूरे देश की राजनीति गरमा गई है। हिंदूवादी नेता अब मुखर होकर अपने हिंदुत्व की बात करने लगे हैं। यहां तक की हार्डकोर हिंदूवादी हिंदूवादी नेता मुसलमानों को असली मुसलमान मानते ही नहीं हैं। उनका कहना है कि 99% मुसलमान कन्वर्टेड मुसलमान है। यह कभी हिंदू हुआ करते थे। बिहार बीजेपी के फायरब्रांड नेता और विधायक हरी भूषण ठाकुर बचोल ने यह दावा किया है कि यूपी के वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी का धर्म परिवर्तन नहीं है यह घर वापसी है।
हरिभूषण ठाकुर बचोल ने कहा कि भारत में जितने भी मुसलमान हैं वह कन्वर्टेड हैं। उनके पूर्वज हिंदू हैं और यदि विश्वास नहीं होता है तो सभी का DNA टेस्ट करा लिया जाए। अभी रिजवी साहब ने घर वापसी की है। उसके लिए हृदय से धन्यवाद। रिजवी साहब पढ़े लिखे आदमी हैं वह सारे धर्मों का अध्ययन करके सनातन धर्म में है। जो सनातन धर्म एक ऐसा धर्म है जो सारे सृष्टि, जीव, जगत, पशु-पक्षी, पत्थर , वृक्ष सभी को पूजा जाता है। रिजवी साहब ने एक बेहतर कदम उठाया है जो शुरुआत है।


UP के वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी।

हरी भूषण ठाकुर बचोल के इस बयान के बाद JDU के अल्पसंख्यक नेता और MLC गुलाम गौस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोगों को बोलने की आदत होती है। वह कुछ भी बोल देते हैं। हर धर्म की अपनी अहमियत है। कोई भी किसी धर्म को अपना सकता है। इसमें बंदिश नहीं होती है। हालांकि गुलाम गौस ने वसीम रिजवी पर कुछ भी नहीं कहा। लेकिन इतना जरूर कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने निजी स्वार्थ के लिए धर्म भी बदल लेते हैं। इससे पहले JDU नेता और बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने भी कुछ महीने पहले एक विवादित बयान देते हुए यह जरूर यह कहा था कि उनके पूर्वज हिंदू थे और वह कन्वर्टेड मुसलमान हैं।




Leave a Reply