Breaking NewsNational

इन राशियों के लोगों के बढ़ सकते हैं खर्चे, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Horoscope Rashifal 6 December 2021 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 6  दिसंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन में निराशा के भाव हो सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।  परिश्रम भी अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाणी में सौम्‍यता रहेगी। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें।

वृष राशि- नौकरी में कार्यक्षेत्र परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। कठिनाइयां भी आ सकती हैं।  अफसरों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। किसी सम्‍पत्‍ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मन परेशान हो सकता है।

मिथुन राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।  कार्यक्षेत्र में भी वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंत‍ित रहेंगे।

कर्क राशि-  आत्मविश्वास में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें।  मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में ध्यान दें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शासन सत्‍ता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। भाइयों के सहयोग से लाभ म‍िलेगा। सफलता के योग हैं।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।  नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। पदोन्नति भी हो सकती है। किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। मानसिक शांति रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि- मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है।  नौकरी में कार्यभार में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा। आय में व्‍यवधान आएंगे। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। पुराने म‍ित्रों से भेंट होगी।

तुला राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें।  किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। कुटुम्‍ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। नौकरी एवं कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

वृश्चिक राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें।  जीवनसाथी से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी, लेकिन किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं।

धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।  वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार का भी ध्यान रखें। संतान सुख में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना हो सकता है। स्‍थान परिवर्तन संभव है। भाइयों एवं बहनों का सहयोग मिलेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है।

मकर राशि- संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।  नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। लाभ के अवसर मिलेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें।

कुंभ राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।  परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। अध्‍ययन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। तनाव से बचें।

मीन राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।  परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.