BIHARBreaking News

शुक्रवार को पटना से खुलने वाली एर्णाकुलम एक्सप्रेस कैंसिल, जानें वजह…

शुक्रवार को पटना से खुलने वाली एर्णाकुलम एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया है। अब यह ट्रेन कल नहीं चलेगी। अचानक इस ट्रेन के कैंसिल होने से पैसेंजर्स को काफी परेशानी होगी। मगर, रेलवे ने यह कदम पैसेंजर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए ही उठाया है। दरअसल, ‘जवाद‘ नाम का एक नया चक्रवाती तूफान आया है।

इस समुद्री तूफान का असर ओड़िसा और आंध्र प्रदेश में काफी बड़े स्तर पर पड़ रहा है। इस कारण रेलवे ने इन दो राज्यों को जानेवाली कुल 7 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इसमें पटना और धनबाद से चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। बाकी 5 ट्रेनें पूर्व मध्य रेलवे के स्टेशनों से होकर गुजरती हैं। इसमें भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल है।

इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल

  • 2 दिसंबर को नई दिल्ली से खुलने वाली 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरूषोत्तम एक्सप्रेस
  • 3 दिसंबर को पटना से खुलने वाली 22644 पटना-एर्णाकुलम एक्सप्रेस
  • 3 दिसंबर को धनबाद से खुलने वाली 13351 धनबाद-एल्लेपी एक्सप्रेस
  • 3 दिसंबर को आनंद विहार से खुलने वाली 12876 आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस
  • 3 दिसंबर को पुरी से खुलने वाली 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस
  • 4 दिसंबर को पुरी से खुलने वाली 12815 पुरी-आनंद विहार नंदनकानन एक्सप्रेस
  • 4 दिसंबर को भुवनेश्वर से खुलने वाली 20817 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.