Breaking NewsNational

राशिफल 1 दिसंबर : आज कन्‍या से तुला में जाएंगे चंद्रमा, बनेगा लक्ष्मी योग, इन 5 राशि वालों का खुलेगा नसीब

ग्रहों की स्थिति – राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्योदय के समय चंद्रमा कन्‍या राशि में रहेंगे इसके बाद तुला राशि में चले जाएंगे। वहां पर पहले से मंगल बैठे हैं। लक्ष्‍मी योग का निर्माण होगा। सूर्य, बुध, केतु वश्चिक राशि में हैं। शुक्र धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-
मेष – 
जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यवसायिक लाभ होगा। नौकरी-चाकरी में बढ़ोत्‍तरी होगी। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अच्‍छा रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन – भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। अक्रामकता पर काबू रखें। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

कर्क – भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्‍यापार की स्थ्‍िाति काफी अच्‍छी है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

सिंह – पराक्रमी बने रहेंगे। पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी हो चुकी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से बहुत सही चल रहे हैं। सफेद वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या – आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। वाणी अनियंत्रित न होने पाए, ध्‍यान रखें अन्‍यथा कुटुम्‍बीजनों से अनबन हो सकती है। निवेश अभी न करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। सफेद वस्‍तु या जल को दूधिया करके भगवान भोलेनाथ को अर्पित करें।

तुला – सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। परेशानियां खत्‍म हो रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम में चार चांद लग रहे हैं। घर की स्थिति बड़ी अच्‍छी हो रही है। व्‍यापारिक स्थिति भी काफी अच्‍छी है। पीली वस्‍तु का दान करें।null

वृश्चिक – मन थोड़ा परेशान रहेगा। उर्जा का स्‍तर भी घटा रहेगा। प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ नई स्थिति बन रही है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

धनु – आर्थिक मामले सुलझ रहे हैं। किसी महत्‍वपूर्ण समाचार की प्राप्ति होगी। आय में आशातीत सफलता मिलेगी। प्रेम, संतान, व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मकर – भाग्‍यवश कुछ काम बन रहे हैं। विपरीत परिस्थितियां खत्‍म हो चुकी हैं। अनुकूल वातावरण बन रहा है। यात्रा में लाभ, धार्मिक बने रहेंगे, स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्‍यापार काफी अच्‍छा चल रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ – थोड़ा सा ध्‍यान दें, चीजें आपकी तरफ आ रही हैं। स्थिति में परिवर्तन हो रहा है। शुभ समाचार मिलेंगे। आपका रुका हुआ काम चलने लगेगा। परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर हो रहा है। प्रेम और व्‍यापार काफी साथ दे रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन – चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। वाहन चलाते समय ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलेंगे। काली मंदिर जाएं। कुछ सफेद वस्‍तु अर्पित करें। अच्‍छा होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.