BIHARBreaking NewsSTATE

लालू की बीमा’री का कारण पानी, राबड़ी देवी ने बताया- AIIMS के डॉक्टर्स ने उन्हें ज्यादा पानी पीने से रोका

बिहार समेत देश की राजनीति में जिनके बड़े-बड़े नेता पानी मांग चुके हैं, उन्हीं लालू यादव की सेहत इस बार पानी के कारण ही बिगड़ी है। उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बताया कि किडनी की बीमारी के कारण दिल्ली AIIMS के डॉक्टर्स ने उन्हें ज्यादा पानी पीने से रोक दिया है। उन्होंने बताया कि ज्यादा पानी पीने के कारण ही उन्हें इलाज के लिए AIIMS में भर्ती कराया गया है। राबड़ी देवी मंगलवार को विधान परिषद पहुंची थी, जहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह जानकारी दी।

हाल में लालू प्रसाद 22 नवंबर को पटना आए थे। 23 को बांका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में उनकी पेशी कोर्ट में थी। 24 नवंबर को वे राजद कार्यालय में आयोजित रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और छह टन की लालटेन का लोकार्पण किया था।

जानकारी है कि लालू प्रसाद की सेहत में अब काफी सुधार है, नहीं तो इसकी आशंका बनी हुई थी कि राबड़ी देवी शायद हो विधान मंडल के शीतकालीन सत्र में शामिल हो पाएंगी, लेकिन लालू प्रसाद की सेहत में सुधर की वजह से राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव शीतकालीन सत्र में भाग ले रहे हैं।

इसी साल मिली थी जमानत
चारा घोटाले में सजा काट रहे RJD सुप्रीमो लालू यादव को झारखंड हाईकोर्ट से इसी साल अप्रैल में जमानत मिली थी। उन्हें एक लाख रुपए का मुचलका और 10 लाख रुपए जुर्माना देना पड़ा था। लालू को सवा तीन साल जेल में रहने के बाद जमानत मिली थी। चारा घोटाले से जुड़े एक केस में लालू 23 दिसंबर 2017 को जेल गए थे।

चारा घोटाले के इन 4 मामलों में लालू को सजा सुनाई जा चुकी है
पहला मामला

चाईबासा ट्रेजरी केस
37.7 करोड़ रुपए अवैध निकासी का आरोप
लालू प्रसाद समेत 44 अभियुक्त
मामले में 5 साल की सजा

दूसरा मामला
देवघर ट्रेजरी
84.53 लाख रुपए की अवैध निकासी का आरोप
लालू समेत 38 पर केस
लालू प्रसाद को साढ़े तीन साल की सजा

तीसरा मामला
चाईबासा ट्रेजरी
33.67 करोड़ रुपए की अवैध निकासी का आरोप
लालू प्रसाद समेत 56 आरोपी
5 साल की सजा

चौथा मामला
दुमका ट्रेजरी
3.13 करोड़ रुपए की अवैध निकासी का मामला
दो अलग-अलग धाराओं में 7-7 साल की सजा

लालू को कब-कब जेल जाना पड़ा?

  • 30 जुलाई 1997: पहली बार लालू यादव को जेल जाना पड़ा। इस दौरान कुल 135 दिन जेल में रहे।
  • 28 अक्टूबर 1998: दूसरी बार जेल गए। 73 दिन बाद बाहर निकले।
  • 5 अप्रैल 2000: तीसरी बार जेल गए। 11 दिन बाद जमानत मिली।
  • 28 नवंबर 2000: आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक दिन के लिए जेल गए।
  • 3 अक्टूबर 2013: चारा घोटाले से जुडे़ एक मामले में दोषी साबित होने के बाद जेल गए। 70 दिन बाद बाहर निकले।
  • 23 दिसंबर 2017: चारा घोटाले से जुड़े एक केस में सजा होने के बाद जेल गए। अब जमानत मिली है।

चारा घोटाले में कब-क्या हुआ?

  • 27 जनवरी 1996: पशुओं के चारा घोटाले के रूप में सरकारी खजाने से करोड़ों रुपए की लूट का पता चला। चाईबासा ट्रेजरी से गलत तरीके से 37.6 करोड़ रुपए निकाले गए थे।
  • 11 मार्च 1996: पटना हाईकोर्ट ने चारा घोटाले की जांच के लिए CBI को निर्देश दिए।
  • 19 मार्च 1996: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश की पुष्टि करते हुए हाईकोर्ट की बेंच को निगरानी करने को कहा।
  • 27 जुलाई 1997: CBI ने लालू प्रसाद यादव पर शिकंजा कसा।
  • 30 जुलाई 1997: लालू प्रसाद ने CBI अदालत के सामने सरेंडर किया।
  • 19 अगस्त 1998: लालू और राबड़ी देवी के खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति का मामला दर्ज कराया गया।
  • 4 अगस्त 2000: लालू के खिलाफ आरोप पत्र दर्ज हुआ और राबड़ी देवी को सह-आरोपी बनाया गया।
  • 5 अगस्त 2000: लालू और राबड़ी ने सरेंडर किया, राबड़ी को जमानत मिली।
  • 9 जून 2000: कोर्ट में लालू के खिलाफ आरोप तय हुए।
  • अक्टूबर 2001: सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के अलग राज्य बनने के बाद मामले को नए राज्य में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद लालू ने झारखंड में सरेंडर किया।
  • 18 दिसम्बर 2006: लालू और राबड़ी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में क्लीन चिट मिली।
  • 2000 से 2012 तक: मामले में करीब 350 लोगों की गवाही हुई। इस दौरान कई गवाहों की मौत हो गई।
  • 17 मई 2012: CBI कोर्ट में लालू नए आरोप तय हुए। इसमें दिसम्बर 1995 और जनवरी 1996 के बीच दुमका ट्रेजरी से 3.13 करोड़ रुपए की निकासी का मामला भी शामिल।
  • 17 सितम्बर 2013: चारा घोटाला मामले में रांची की विशेष अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा।
  • 30 सितम्बर 2013: चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव दोषी करार दिए गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.