BIHARBreaking NewsSTATE

पूर्व मध्य रेलवे में मुजफ्फरपुर तीसरे स्थान पर; टिकट बिक्री से कमाई में मुजफ्फरपुर टॉप थ्री में

काेराेना के बाद आरक्षित और अनारक्षित टिकट की बिक्री से कमाई के मामले में मुजफ्फरपुर जंक्शन एक बार फिर अव्वल आया है। पूर्व मध्य रेलवे ने एक अप्रैल से 30 सितंबर 2021 तक 6 माह में मिले राजस्व को आधार मानते हुए जिन टॉप 30 स्टेशनों की सूची जारी की है, उसमें मुजफ्फरपुर जंक्शन तीसरे स्थान पर है। जाेन में सिर्फ पटना व दानापुर (फर्स्ट-सेकंड) ही इससे आगे हैं।

सूची के अनुसार दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन चौथे और दरभंगा जंक्शन 5वें स्थान पर है। पूमरे के डिप्टी सीसीएम ने आरटीआई कार्यकर्ता राजेश सिंह द्वारा जानकारी मांगे जाने पर यह सूची जारी की है। इस सूची के अनुसार मुजफ्फरपुर जंक्शन ने बीते 6 माह में 84 करोड़ 99 लाख 78 हजार 368 रुपए की कमाई की है।

इन 6 महीने में पटना जंक्शन काे 202 कराेड़ 45 लाख 4 हजार 237 रुपए, दानापुर काे 108 कराेड़ 75 लाख 65 हजार 200, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन काे 68 कराेड़ 26 लाख 19 हजार 40 और दरभंगा काे 57 करोड़ 78 लाख 4 हजार 782 रुपए का राजस्व मिला।

कमाई में पूमरे के स्टेशन
1. पटना
2. दानापुर
3. मुजफ्फरपुर
4. दीनदयाल उपाध्याय
5. दरभंगा
6. गया
7. समस्तीपुर
8. धनबाद
9. राजेंद्रनगर टर्मिनल
10. बक्सर
11. आरा
12. बरौनी
13. सहरसा
14. पाटलिपुत्र

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.