पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक के लिए 48 जोड़ी विमानों के ऑपरेशन का विंटर शिड्यूल जारी कर दिया है। 1 से 16 नवंबर तक सबसे अधिक 65 जोड़ी विमानों का ऑपरेशन हुआ था। छठ और दिवाली की भीड़ के बाद 17 नवंबर से देर रात के 7 जोड़ी विमानों का ऑपरेशन बंद कर दिया गया था। पहली दिसंबर से पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट गुवाहाटी से सुबह 8:05 बजे आएगी और 8:35 बजे अमृतसर रवाना हाेगी।
1 दिसंबर को दिल्ली की पहली फ्लाइट स्पाइसजेट सुबह 9 बजे आएगी। दिल्ली के लिए आखिरी फ्लाइट स्पाइसजेट रात 8:45 बजे टेकऑफ करेगी। पटना एयरपोर्ट से आखिरी फ्लाइट मुंबई के लिए स्पाइसजेट की रात 10:10 बजे टेकऑफ करेगी। इंडिगो की चंडीगढ़ फ्लाइट काे बंद कर दिया गया है।
पहली दिसंबर से दिल्ली के लिए विमानों की संख्या 21 से घटकर 17 हाे जाएगी। मुंबई 7 की जगह 6, बेंगलुरु 7 की जगह 6, कोलकाता 5 की जगह 4, चेन्नई 3 की जगह 2, हैदराबाद 5 की जगह 4 विमान आएंगे-जाएंगे।

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्टिंग में सख्ती के निर्देश दिए गए हैं। फ्लाइट से पटना आनेवाले सभी यात्रियों की जांच हर हाल में करने के लिए कहा गया है। RT-PCR रिपोर्ट वालों को इस व्यवस्था से छूट मिलेगी।



Leave a Reply