गायघाट; पंचायत में उप मुखिया बनने को लेकर वार्ड सदस्यों ने तेज की मुहिम
Repoted by Deepak
।
गायघाट प्रखंड में के सभी पंचायतों में उप मुखिया की गठन को लेकर वार्ड सदस्यों के द्वारा प्रयास तेज कर दिया गया है। हालांकि जिले में कुछ प्रखंड में अभी चुनाव होना बाक़ी है। पंचायत चुनाव चुनाव संपन्न होने के बाद ही प्रखंडों में पहले शपथ ग्रहण की प्रक्रिया होगी। जिसके बाद उप मुखिया का गठन किया जाएगा।
हालांकि इससे पहले ही प्रखंड के सभी पंचायतों में उप मुखिया बनाने को लेकर वार्ड सदस्यों के द्वारा एक दूसरे को अपने पक्ष में करने को लेकर मुहिम तेज कर दिया गया है। देखा जाए तो कई पंचायतों में उप मुखिया बनने को लेकर तीन से चार वार्ड सदस्य अन्य वार्ड सदस्यों को अपने पक्ष में करने को लेकर मुहिम में जुट गए है।









Leave a Reply