आमगाेला ओवरब्रिज से अघाेरिया बाजार और आरडीएस कॅालेज गेट तक सोमवार को निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाया। लंबे समय बाद जाम की स्थिति नहीं रही। लेकिन, अतिक्रमण हटाए स्थानों पर वाहन पार्क करने और गाेला राेड के आगे पुरानी बाजार नाका के पास दोपहर में ट्रक से सामान उतारने के कारण घंटों वाहनों की कतारें लगी रहीं।


इधर, अतिक्रमण हटाए स्थानों पर अब भी छोटे व्यापारी सामान बाहर रख रहे हैं। ठेले पर फल, खाने के सामान और सब्जियां बेचने वाले नाे पार्किंग जाेन में दुकान लगा ले रहे हैं। आयुक्त कार्यालय और क्लब के सामने फल, कपड़े की दुकानें और प्रधान डाकघर के बाहर पॉलीथिन की दुकानें सजी रही। बाद में धावा दल के खदेड़नेे पर सभी ने जगह छाेड़ दी। अघाेरिया बाजार चाैक के पहले एक दुकान के ऊपरी तल की सीढ़ी नहीं ताेड़ने से दुकानदारों ने विरोध जताया।
खंभे और ट्रांसफार्मर हटेंगे
एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने सोमवार को सड़कों के बीच टेलीफोन व बिजली पोल, ट्रांसफार्मर व डीपी को चिह्नित किया। बिजली विभाग के अभियंता को 7 स्थानों से 17 पोल और 4 ट्रांसफार्मर हटाने काे कहा। टेलीफोन विभाग के जीएम को 12 पाेल व 3 डीपी बॉक्स हटाना पड़ेगा।




Leave a Reply