
शनिवार देर शाम तक मिली सूचना के अनुसार, उज्ज्वल गोयल को 99.87 परसेंटाइल हासिल हुआ है। वह मेंटर्स एडुसर्व में जेईई की तैयारी करता है। वह अरवल के कुर्था का रहने वाला है। उसके पिता मनोज कुमार दुकान चलाते हैं। उज्ज्वल ने बताया कि वह दूसरे फेज की भी परीक्षा देगा। मेंटर्स एडुसर्व में तैयारी करने वाले उज्ज्वल दूबे को 99.85 परसेंटाइल मिला है। एक छात्र प्रवीण कुमार को भौतिकी में 100 परसेंटाइल मिला है। वह मूलत: सोनपुर का रहने वाला है। वैसे प्रवीण को टोटल 99.79 परसेंटाइल अंक हासिल हुआ है। वह 12वीं की परीक्षा देगा। उसके पिता उदय साह किराना दुकान चलाते हैं। मां मंजू देवी घरेलू महिला हैं। मेंटर्स एडुसर्व के निदेशक आनंद कुमार जायसवाल ने बताया कि छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया हैं। एक छात्र आलोक राज को 99.82 परसेंटाइल मिला है। आलोक पटना में ही रहकर तैयारी करता है। वैसे वह नालंदा जिले के एकंगसराय का रहने वाला है। आलोक के पिता उपेंद्र शर्मा किसान हैं। मां इंदू देवी घरेलू महिला हैं। मार्गदर्शन कोचिंग में तैयारी करने वाले अमन कुमार को 99.5839 परसेंटाइल मिला है। वह पटना का ही रहने वाला है।

बिहार के होनहारों ने लहराया अपना परचम



Leave a Reply