BIHARBreaking NewsSTATE

आंध्र प्रदेश में हुई बारिश और बाढ़ का असर, विजयवाड़ा होकर जाने वाली बिहार की 4 ट्रेनें कैंसिल

आंध्र प्रदेश में हुई आफत भरी बारिश से वहां बाढ़ वाले हालात हो गए हैं। बारिश के बाद आई बाढ़ की वजह से कई इलाके डूब गए हैं। आम जनजीवन के साथ ही ट्रिनोंके परिचालन पर इसका बड़ा असर पड़ा है। बिगड़े हालातों को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल के दिया है। इसमें बिहार से चलकर दक्षिण भारत की तरफ जाने वाली 4 ट्रेनें भी शामिल हैं, जिन्हें पूर्व मध्य रेलवे ने कैंसिल कर दिया है।

22 और 23 नवंबर को दानापुर से खुलने वाली संघमित्रा एक्सप्रेस और 23 को पटना जंक्शन से चलने वाली एर्नाकुलम एक्सप्रेस भी शामिल है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर और धनबाद से खुलने वाली एक-एक ट्रेन को भी कैंसिल किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के CPRO राजेश कुमार के अनुसार दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा डिवीजन के तहत पाडूगूपाडु -नेल्लौर रूट पर पुल संख्या 362 पर बारिश का पानी आ गया है। इस कारण पूर्व मध्य रेल से खुलने वाली ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल

  • 22 और 23 नवंबर को दानापुर से खुलने वाली 12296 दानापुर-केएसआर बेंगलुरु संघमित्रा एक्सप्रेस।
  • 23 नवंबर को पटना जंक्शन से खुलने वाली 22670 पटना एर्नाकुलम एक्सप्रेस।
  • 22 नवंबर को धनबाद से खुलने वाली 13351 धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस।
  • 22 नवंबर को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली 15228 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.