Breaking NewsSTATE

40 लोगों से भरी बस पलटी, टायर ब्लास्ट होने के कारण हुई अनियंत्रित हुई

सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र कांटा चौक पर बारातियों से भरी बस 25 फिट नीचे गढ्ढे में गिर गई। हा’लांकि इस दुर्घ’टना को कोई हता’हत की सूचना नही है। बस में सवार करीब 15 लोगों को चोट आई है। जिनका सदर अस्पताल में चल रहा है। उक्त घ’टना डुमरा थाना क्षेत्र के कांटा चौक का है। जहां मुजफ्फरपुर सोनबरसा एनएच 77 पर एक बस का टायर ब्ला’स्ट होने से अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया है। उक्त बस में करीब 40 लोग सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार बस नंबर BR06P3779 है। जो सोनबरसा प्रखंड से सीतामढ़ी जानकी जन्म स्थली पुनौरा धाम आ रही थी। उसमें सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने पुनौरा जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल है। घटना की सूचना पर आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अचानक टायर ब्लास्ट का तेज आवाज हुआ और देखा तो बस अनियंत्रित होकर करीब 25 फीट नीचे गड्ढे में गिरी थी। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से बस में सवार यात्रियों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी यात्री सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। पुलिस राहत और बचाव कार्य मे जुटी हुई है। मौजूद पुलिसकर्मी के मुताबिक मौके से ड्राइवर और खल्लासी फरार हो गए है। जिनकी खोजबीन की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.