BIHARBreaking NewsSTATE

आनंदविहार-सहरसा पूजा स्पेशल ट्रेन में हंगामा, मुजफ्फरपुर जंक्शन पर 9 घंटे लेट पहुंची

आनंदविहार से सहरसा आने वाली पूजा स्पेशल मंगलवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन करीब 9 घंटे की देरी से पहुंची। इस दौरान उसमें सफर करने वाले यात्री काफी परेशान रहे। इस वजह से यात्रियों ने विभिन्न स्टेशनों पर हंगामा भी किया। वहीं, ट्रेन के छह बोगी में पानी खत्म हो गया जिसके कारण यात्रियों में काफी आक्रोश था। साथ ही ट्रेन में गंदगी अधिक थी।

पानी खत्म होने की वजह से बोगी में बदबू आने लगी। इसके बाद यात्रियों ने शिकायत का अंबार लगा दिया। इसके बाद रास्ते में समस्या का समाधान किया गया। तब जाकर यात्रियों ने चैन की सांस ली। ट्रेन को जंक्शन से सुबह 6.25 में पहुंचना था। वह शाम के 4.53 में पहुंचा।

इसके अलावा अमृतसर कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस 4 घंटा,आनंद विहार सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस 1.30 घंटा, अमृतसर जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस 1.45 घंटा, बांद्रा बरौनी एक्सप्रेस 2 घंटा, सहरसा आनंद विहार स्पेशल 8 घंटा, अमृतसर सहरसा 1.45 घंटा,अमृतसर दरभंगा 1 घंटा,नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 3 घंटा,नयी दिल्ली दरभंगा 1.30 घंटा समेत अन्य ट्रेनें लेट रही। इधर, रेल अधिकारियों ने कहा कि कोहरे की वजह से ट्रेनें प्रभावित हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.