मंगलवार को पटना में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब CM सचिवालय के बगल में ही शरा’ब की खाली बोतलें दिख गई। श’राब की एक खाली बोतल कूडे़ की ढेर में फेंकी हुई मिली तो दूसरी दीवार के पास झाड़ी में। बोतलों को देख कर यही लग रहा था कि उसे पीने के बाद एक-दो दिन पहले ही फेंका गया हो।
CM हाउस और सचिवालय का एरिया राजधानी का VVIP इलाका है। हर पल इस इलाके में पुलिस का मूवमेंट होता रहता है। पूरे इलाके में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम हैं। मामला सामने आने के बाद पटना जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। सभी हरकत में आ गए। जल्दी से सफाई कर्मी पहुंच गए। चंद मिनटों में वहां से खाली बातलों के साथ-साथ कचड़े को भी हटा दिया।

इसी वक्त CM कर रहे हैं शराबबंदी कानून का रिव्यू
दरअसल, शराब की खाली बोतल का मिलना और हड़कंप मचने के पीछे की बड़ी वजह यह है कि उस दरम्यान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संवाद कक्ष में बैठकर राज्य में लागू शराबबंदी कानून का रिव्यू कर रहे हैं। इस रिव्यू मीटिंग में उनके साथ चीफ सेक्रेटरी, DGP सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं। साथ में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी डिविजनल कमिश्नर, सभी रेंज के IG, DIG और सभी जिलों के DM-SP शामिल हैं।

इस हाई लेवल रिव्यू मीटिंग के बीच में ही CM सचिवालय के बाहर पड़े शराब की खाली बोतलों पर मीडियाकर्मियों की नजर पड़ गई। फिर क्या था। बहुत तेजी से यह खबर आग की तरह फैल गई। आश्चर्यजनक बात है कि जिस जगह बोतल मिली, वहीं पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर वाली जिला प्रशासन का एक फ्लैक्स लगा है। इस पर संदेश लिखा है, ‘जीवन में अगर करनी है तरक्की तो नशे से दूरी करें पक्की।’
RJD ने चुटकी लेते हुए किया हमला
इससे जुड़ी तस्वीर-वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी RJD को सरकार पर हमला करने का एक और मौका मिल गया है। RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि ‘चेहरे को आईना दिखाओ तो दोष आईने को ही देते हैं।’ वहीं RJD पटना के सोशल मीडिया हैंडल से लिखा गया, ‘वे सरकार चला रहे हैं शराबबंदी के नारों से..मदिरा की बदबू आती है सचिवालय की दीवारों से।’




Leave a Reply