समस्तीपुर के बिथान थाना क्षेत्र के बनभौरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण से पुलिस ने ट्रक पर लदी 1123 लीटर विदेशी शराब जब्त की। इस दौरान पुलिस ने एक कार एवं एक बाइक भी बरामद किया। स्कूल प्रांगण में रविवार देर रात ट्रक से लायी गयी शराब उतारी जा रही थी। जिसकी गुप्त सूचना मिलने पर बिथान
पुलिस ने छापेमारी की थी। पुलिस को आते देख सभी धंधेबाज भागने में सफल रहे।
पंचायत चुनाव को लेकर शराब की उक्त खेप मंगायी गयी थी
प्रभारी थानाअध्यक्ष जयनारायण सिंह और दारोगा संजीव कुमार के नेतृत्व में की गयी छापेमारी की गयी।शराब बरामदगी के बाद पुलिस धंधेबाजों की तलाश में जुटी हुई है। बताया गया है कि रविवार रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बनभोरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में शराब की बड़ी खेप लाने के बाद उतारी जा रही है। इस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी में 1123 लीटर हरियाणा निर्मित विदेशी शराब मिली। आशंका जतायी जा रही है कि प्रखंड में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर शराब की उक्त खेप मंगायी गयी थी। जिसे अलग-अलग जगहों पर भेजने में धंधेबाज जुटे हुए थे। लेकिन उसके पहले ही गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर शराब जब्त कर लिया। दूसरी ओर थाना क्षेत्र के सोहमा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ही कुंदन साहू के घर पर छापेमारी कर चार बोतल विदेशी शराब बरामद की। हालांकि यहां भी पुलिस के आने की भनक मिलते ही धंधेबाज फरार हो गया।




Leave a Reply