मोतिहारी से शहाबुद्दीन की बेटी हेरा शहाब से निकाह के लिए दूल्हे शदमान बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गए हैं। यहां शदमान का भव्य स्वागत किया गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पहुंच गए हैं। मोतिहारी के रानी कोठी से दोपहर 2 बजे ही बारात सीवान के लिए रवाना हुई थी। शाम को बारात सीवान पहुंची।

शहाबुद्दीन की बेटी के निकाह में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।
सीवान में आज शहाबुद्दीन की बेटी का निकाह

मोतिहारी से घोड़े पर सवार होकर निकले शदमान।

जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव भी निकाह में शामिल होने पहुंचे।
मोतिहारी के चर्चित किसान सैयद इफ्तेखार हुसैन के बेटे शदमान घोड़े पर सवार होकर निकले। उनके साथ उनके परिजन सहित संबंधी पैदल निकले। उनके आगे-आगे हाथी व घोड़े चल रहे थे। इसके बाद वाहनों से बारात सीवान पहुंची। बारात में 12 हाथी, 36 घोड़े और जिले के बेहतरीन बैंड शामिल हैं।
सैय्यद शदमान और हेरा शहाब ने साथ की है पढ़ाई

बारात में शामिल हाथी।
शदमान की बारात में सर्वोदय बैंड शामिल है। बैंड बाजे में 40 सदस्य शामिल हैं।
शहाबुद्दीन के घर जलेंगे 500 चूल्हे

बारात में जाने के लिए तैयार घोड़े।
पशु- पक्षी व हाथी के शौकीन हैं
शादमान के परिजन पशु-पक्षी व हाथी के शौकीन हैं। इसलिए उन्होंने खुद हाथी पाल रखा है। इनके अलावा इनके घर घोड़ा व अन्य कई प्रकार के पशु-पक्षी भी हैं।

सर्वोदय बैंड।
निकाह के लिए जा रही कई तरह की सामग्री
बारात काफी भव्य तरीके से सजाई गई है। साथ ही बारात के साथ निकाह के लिए काफी मात्रा में सामग्री भी भेजी जा रही है। दूल्हे के पिता सैयद इफ्तेखार हुसैन बारात की सभी तैयारियों का जायजा लेने में जुटे थे। बारात की पूरी तैयारी शाही तरीके से की गई है। दूल्हे की गाड़ी को सजाया गया है।

बारात के साथ जाने के लिए तैयार सामग्री।
कल सीवान से वापस लौटेगी बारात
कल बारात सीवान से वापस लौट जाएगी। इसके बाद यहां 18 नवंबर को दुल्हन के स्वागत में भव्य पार्टी आयोजित की जाएगी। इसके लिए पहले से ही रानी कोठी में भव्य पंडाल बनकर तैयार है।

शहाबुद्दीन परिवार ने अपने तरफ से 40 बाउंसर तैनात किए हैं।
40 बाउंसर तैनात
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक सुरक्षा के अलावा शहाबुद्दीन परिवार ने अपने तरफ से 40 बाउंसर तैनात किया है। ये पटना से बुलाए गए हैं। शादी में शामिल होने के लिए बिहार समेत देश के विभिन्न हिस्सों से कई लोग आ रहे हैं। इसमें पप्पू यादव, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी सीवान आ चुके हैं। वहीं तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव सहित अन्य नेता पहुंचने वाले हैं।
अतिथियों के बैठने के लिए घर के ठीक सामने व्यवस्था की गई है, जहां सीवान सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी रघुनाथपुर, विधायक हरिशंकर यादव समेत सीवान राजद के दिग्गज नेता सुबह से अतिथियों के स्वागत में लगे हैं।



Leave a Reply