BIHARBreaking News

बिहार में दारू की बोतल दिखा बोला- मेरा नाम संतोष यादव, अब तक नही हो सकी गि’रफ्तारी

दरभंगा में छठ पर्व के दौरान बुधवार रात एक युवक शराबबंदी को ओपन चैलेंज देता नजर आ रहा है। मीडिया कवरेज के दौरान एक युवक शराब की भरी बोतल दिखाकर कहते दिख रहा है कि इसका भी लीजिए। उसने अपना नाम संतोष यादव बताया था। वहीं, पूछने पर बोल रहा था कि यहीं का स्थानीय निवासी हूं। वीडियो वायरल होते ही SSP बाबू राम ने सदर थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज शशिकांत सिंह को गिरफ्तार कर कार्रवाई का निर्देश दिया। हालांकि, थाना इंचार्ज ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उसके नाम-पता का सत्यापन कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

चुनाव परिणाम आने के बाद शराब की जश्न की संभावना प्रबल

हालांकि, ओपन चैलेंज देने के बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सूत्र बताते हैं कि 13 नवंबर को पंचायत चुनाव का परिणाम आने वाला है। इस इलाके में हुए चुनाव के परिणाम आने के बाद यहां शराब की जश्न और हुड़दंग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। एक ओर जहां मोतिहारी, बेतिया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर में शराब पीने से मौत को लेकर समीक्षा हो रही है। उस बीच ग्रामीण इलाकों में शराब की भरी बोतल का प्रदर्शन व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।

वहीं, शहर के कोतवाली इलाके में भी SSP बाबू राम की ओर से रेड कराई जा रही है। एक सप्ताह से विशेष छापेमारी जारी है। सदर थाना क्षेत्र से वायरल वीडियो ने व्यवस्था को चुनौती दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.