BIHARBreaking NewsSTATE

डिप्टी CM – वैक्सीन बनवाने में खरबों लगे, इसलिए पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

बिहार की डिप्टी CM और BJP नेता रेणु देवी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को सही बताया है। उन्होंने कहा है- ‘कोरोना वैक्सीन बनवाने में सरकार का खरबों रुपए खर्च हुआ है। लोगों को इसकी भी चिंता करनी चाहिए। वैक्सीन लगवाकर हम स्वस्थ रहेंगे, तो आगे भी पैसा कमाते रहेंगे।’ उन्होंने यह बयान शुक्रवार को बेतिया में दिया है।

डिप्टी CM बगहा में एक शुगर मिल के पेराई सत्र का उद्घाटन करने पहुंची थीं। यहां उन्होंने बारिश और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों की वजह से गन्ना किसानों को हो रहे नुकसान के सवालों पर यह बात कही।

उन्होंने कहा- ‘जो लोग पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सवाल कर रहे हैं, वो प्रोपेगंडा कर रहे हैं। मैं जनता और किसान भाइयों से अपील करना चाहती हूं कि सरकार ने 100 करोड़ लोगों के लिए वैक्सीन बनवाने में खरबों-खरब रुपए खर्च किए हैं। वैक्सीन लगवाकर लोगों को सुरक्षित किया है। हमने छोटे-छोटे बच्चों को वैक्सीन लगवाकर उनका भविष्य सुरक्षित किया है। लोगों को इस बात को महसूस करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। अभी 10 रुपए तक कम हुआ है डीजल का दाम। आगे भी निश्चित रूप से कम होगा।’

गन्ना किसानों को कहा- संयम बरतें

गन्ना किसानों ने इसकी कीमतें बढ़ाने की मांग की है। डिप्टी CM ने इस दौरान गन्ना किसानों से कहा कि संयम बरतें। सरकार आपको मुआवजा देगी। किसानों का कहना था कि लगातार भारी बारिश से फसल को बहुत नुकसान हुआ है। उस पर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने इसके उत्पादन लागत को भी बढ़ा दिया है। सामान्य गन्ने के लिए वर्तमान कीमत 315 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.