BIHARBreaking News

बिहार के इस जगह लगेगा प्रसिद्ध गौशाला मेला, आज से 19 नवंबर तक चलेगा मेला

खगड़िया में आज से 8 दिवसीय गौशाला मेले की शुरुआत होगी। शाम चार बजे को डीएम डॉ आलोक रंजन घोष द्वारा मेले का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। बता दें कि खगड़िया के इस गौशाला मेले को देख सीमावर्ती जिले के लोग भी शामिल होते हैं। मेले का मुख्य आकर्षण दंगल होता है। इसमें बिहार के अलावा दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ के महिला व पुरुष पहलवान अपने अपने जौहर से लोगों का मनोरंजन करते हैं।

दुकानें तैयार, रंगबिरंगे सामानों से सजा बजारा

आज से शुरु हो रहे गौशाला मेले के लिए गौशाला परिसर में दुकानें सज चुकी हैं। जहां रंगबिरंगे सामान लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा। वहीं मीना बाजार के अलावा टावर झूला, नौका झूला, ट्रेन झूला, मौत कुआं को देखने रोज हजारों लोगों की भीड़ जुटेगी।

मेले में उपद्रवियों पर भी रहेगी नजर

मेले का सफल आयोजन हो इसके लिए मेला कमेटी के साथ प्रसाशनिक व्यवस्था भी दुरुस्त रखी गई है। मेला परिसर के अंदर करीब तीन दर्जन सीसीटीवी कैमरे को लगाया गया है। वहीं पुलिस बलों की तैनाती भी की जा रही है। गौशाला मेला कमेटी के अध्यक्ष सह खगड़िया सदर एसडीओ धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि मेले में कोविड प्रोटोकॉल का ख्याल रखा जाएगा। मेला का सफल आयोजन हो इसके लिए उपद्रवियों पर खास नजर बनाए रखने का निर्देश चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस को दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.