BIHARBreaking NewsSTATE

खरना के दिन बाजार में बढ़ी खरीदारों की संख्या, 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू

चार दिवसीय महापर्व छठ के अनुष्ठान को लेकर बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी है। मंगलवार को खरना के बाद व्रती महिलाओं ने 36 घंटे का उपवास प्रारंभ कर दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ हर दुकान पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। सड़क से लेकर मॉल तक लोग सामान की खरीदारी में लगे हुए हैं ।

पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए लोग के बीच अफरा-तफरी मची हुई है। भीड़ के कारण बाजार में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालांकि प्रशासन के द्वारा जाम हटाने के लिए तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।इसके बाद भी रह रह कर बाजार में जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

रूक-रूक कर लग रही जाम से परेशानी
खासकर जिला के मुनीब चौक, पुलिस चौक, मठिया मोड़ के समीप जाम के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क किनारे दुकानें सजी हुई है। पूजन सामग्री बेचने वाले लोग सड़क किनारे अपनी दुकान लगाकर सामान बेच रहे हैं। छठ पूजा के लिए कोसी, पीतल या बांस का सूप, दउरा, साड़ी, गन्ना, नारियल, फल सहित अर्चना के लिहाज से हर छोटे-बड़े सामान की खरीदारी होने लगी है।

कपड़ों की दुकानों पर जमी बच्चों की भीड़
पर्व को लेकर बच्चों को कपड़ा खरीदने की होड़ लगी हुई है।जहां एक ओर रेडिमेड की दुकानों पर बच्चों के कपड़ों के लिए भीड़ लग रही है, वहीं वस्त्रालयों में व्रतियों के लिए साड़ी व लड़कियों के लिए सूट व लहंगा खरीदने की होड़ लगी है। लोगों को घंटों बैठना पड़ रहा है। कपड़ा का अधिक मूल्य सुन मोलभाव में ही लोगो की देरी हो रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.