BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में 45 से अधिक धंधेबाजों को किया गिर’फ्तार, हजारों लीटर श’राब किया गया नष्ट

जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत के बाद पुलिस लगातार शराब के खिलाफ अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस जिले में अलग अलग छापेमारी कर 45 से अधिक धंधेबाजों समेत माफियाओं को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, शराब भी बरामद किया गया है। जबकि, हजारो लीटर चुलाई शराब को नष्ट किया गया।

कई शराब के अड्डो को भी ध्वस्त किया गया है। पुलिस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। हथौडी थाना क्षेत्र इलाके में सोमवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इस दौरान थानेदार विनोद दास के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। टीम ने अलग-अलग जगहों से करीब 34 लोगो को गिरफ्तार किया है। सभी लोग शराब कारोबार में संलिप्त बताये जा रहे है। सभी से पूछताछ की जा रही है। उनके नाम पते का भी सत्यापन किया जा रहा है।

थानेदार ने बताया कि सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि मौके से अवैध शराब के साथ स्प्रिट भी बरामद की गई है। इधर, शहर के सिकंदरपुर ओपी पुलिस ने छापेमारी कर एक खण्डहर मकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर सिकंदरपुर पुलिस ने ब्रह्मस्थान के समीप छापेमारी कर शराब बरामद की है। उधर, औराई थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगह छापेमारी कर 9 शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। सभी से पूछताछ कि जा रही है।

पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। इसी तरह नगर थाना की पुलिस ने स्कूटी सवार धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। उसके स्कूटी के डिक्की से भाड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई है। वह शराब की खेप डिक्की में छुपाकर ले जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। थानेदार ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.