BIHARBreaking NewsSTATE

जेल में किन्नर और मुस्लिम महिला करेंगी छठ

छपरा में आस्था का महापर्व छठ को लेकर चारों तरफ धूम है। शहर से लेकर गांव और देश से विदेश तक छठ महापर्व का अनुष्ठान शुरू हो गया है। छपरा के मंडल कारा में भी छठ त्योहार नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। जेल में बंद कुल 60 कैदी छठ व्रत कर रहे है जिसमें 35 महिला 24 पुरुष जबकि एक अन्य कैदी है। महिला कैदी में एक मुस्लिम महिला भी छठ व्रत कर रही है।

किन्नर काजल भी कर रही छठ व्रत, चोरी के मामले में है बंद

छपरा जेल में बंद किन्नर कैदी नितिन कुमार उर्फ काजल पांडेय भी छठ व्रत कर रहा है।सोनपुर का निवासी काजल पांडेय चोरी के मामले में जेल में बंद है। किन्नर काजल का छठ करना आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। जेल अधीक्षक रामाधार सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन द्वारा सभी छठ व्रती कैदियों के लिए समुचित व्यवस्था किया गया है। परसडसे लेकर कपड़ा तक उपलब्ध कार्य गया है जिससे सभी कैदी हर्सोल्लास के साथ छठ पर्व कर सके।

दहेज के मामले में बंद मुस्लिम महिला सबानी खातून भी कर रही छठ

जेल में बंद मुस्लिम महिला कैदी सबानी खातून भी छठ व्रत कर रही है। सारण जिला के धेनुकी निवासी सबानी खातून दहेज उत्पीड़न मामले में विगत दो वर्षों से जेल में बंद है। सबानी भी सभी महिला छठ व्रतियों के साथ छठ के प्रथम अनुष्ठान नहाय-खाय के साथ व्रत की शुरुआत की है। जेल अधिकारी ने बताया कि बाकी हिन्दू महिलाओ द्वारा मुस्लिम महिला के छठ व्रत करने पर काफी सहयोग किया जा रहा है।

जेल में अवस्थित तालाब पर अर्घ्य देंगे सभी कैदी व्रती

जेल अधीक्षक रामाधार सिंह ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए बताया कि सभी व्रती कैदियों के लिए जेल परिसर में अवस्थित तालाब पर अर्घ्य देने का व्यवस्था किया गया है। तालाब को साफ सुथरा कर सजावट किया गया है जहां व्रती उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य दे सकेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.