पूर्व मंत्री के घर में सेंधमारी की। शनिवार देर रात पूर्व मंत्री सविधान पार्षद डॉ रामचंद्र पूर्वे के बंद पड़े घर पर चोरों ने धावा बोला। इस दौरान चोरों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। जहां चोरों ने घंटों उत्पात मचाया। चोरों ने घर के करीब 15 से ऊपर ताले तोड़ दिए। घर में रखी अलमारी, गोदरेज, फ्रिज और ट्रंक समेत कई अन्य चीजों के ताले तोड़े। लेकिन चोरों को कपड़े और सोने के कुछ जेवरात के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हुआ।
चोरी की गई जेवरात की रकम 40 हजार के आसपास आकी जा रही है। हालांकि घटना को लेकर विधान पार्षद श्री पूर्वे से बार करने की कोशिश की गई है। लेकिन उन्होंने भी कुछ स्पष्ट नहीं किया है। राजद के विधान पार्षद श्री पूर्वे कही टूर पर है।
घटना की सूचना पर नगर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस की टीम घटना को लेकर जांच कर रही है। बता दें किस जिले में इन दिनों चोरी और डकैती की घटनाएं काफी बढ़ गई है। इससे एक दिन पूर्व सुरसंड थाना क्षेत्र के एक ही गांव में के 5 घरों में हथियारबंद डकैतों ने घटना को अंजाम दिया था। वहीं भागने के क्रम में डकैतों द्वारा बम घटना स्थल पर छोड़ दी गई थी। इन सभी मामलों में पुलिस अपनी दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि लगातार नई-नई घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।





Leave a Reply