BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : छठ को लेकर ट्रेन में यात्रियों की उमड़ी भीड़, टॉयलेट में पानी खत्म

छठ को लेकर ट्रेनों से आने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ती नजर आ रही है। ऐसे में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर ट्रेनों के टॉयलेट व बेसिनो में पानी की किल्लत होते जा रही है। वहीं बैठने को लेकर कई यात्री आपस मे भीड़ गए। शनिवार को अमृतसर- न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस स्पेशल एक्सप्रेस का आलम भी यही रहा। ट्रेन पूरी तरह से ठसाठस भड़ी रही।

वहीं, ट्रेन के कई बोगियों में यात्रियों ने टॉयलेट पर भी कब्जा जमा लिया। जबकि, कई यात्री गमछा व शाल बांधकर उसपर बैठ गए। इसी बीच हाजीपुर से ट्रेन के खुलने के बाद गेट पर खड़े होने के लिए दो गुट आपस मे भीड़ गए। एक गुट का कहना था कि जिनका सीट है वो गेट पर क्यों है। वह अपनी सीट पर जाए। जिनका सीट नही है, वे खड़े भी नहीं हो या रहे है।

वहीं, संजय, राजू समेत अन्य यात्रियों ने कहा की वे लोग फाइन देकर आ रहे है। सीट कंफर्म नहीं होने की वजह से वे लोग जैसे-तैसे आ रहे है। लेकिन, जिनका सीट वे भी सुबह से गेट पर ही आ जा रहे है। जिसके कारण दिक्कत होती है। हवा भी नही मिल पाती। टॉयलेट तक मे जाने का जगह नहीं है। पानी भी खत्म हो चुका है। शुक्रवार को अंबाला से ट्रेन पकड़े थे। किसी तरह समस्तीपुर तक पहुंचना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.