Breaking NewsDELHIPolitics

अरविंद केजरीवाल पर कुमार विश्वास का तं’ज, कहा- ‘2013 में जिससे पी’टे थे, उसी को बुलाकर दिया टिकट’

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा टिकट जारी होने के बाद कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर बड़ा हम’ला बोला है। राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से हाल ही में कांग्रेस छोड़ कर आप में शामिल होने वाले धनवती चंदेला को टिकट दिया गया है। कवि कुमार विश्वास ने बाहरी लोगों को टिकट मिलने पर ट्वीट कर ह’मला बोला है उन्होंने लिखा है कि 2013 में पार्टी के लोग इनसे पिटे, हमने संघर्ष किया और इन्हीं से ल’ड़कर जीते…2020 में इन्हें बुलाकर टिकट दे दिया !

बता दें कि कुमार विश्वास ने एक पुराने ट्वीट के आधार पर कहा है जिसमें लिखा गया था कि धनवती चंदेला के गुं’डों ने आप के कार्यकर्ताओं को पी’टा था। उधर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली कैंट से दो बार चुनाव जीत चुके विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह का टिकट भी का’ट दिया है। टिकट काटे जाने के बाद कमांडो दु’खी और परे’शान तो दिखे लेकिन उन्होंने कहा कि हमारा एक मोटो रहता है कि जब मु’श्किल वक्त होता है तो हमारा नारा है “मु’श्किल वक्त कमांडो सख्त”।

वहीं आम आदमी पार्टी ने दिल्ली कैंट से इस बार वीरेंद्र सिंह कादियान को उम्मीदवार बनाया है। टिकट की घोषणा के बाद कमांडो सुरेंद्र सिंह आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे और उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें बुधवार सुबह फिर बुलाया है।बता दें कि मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने 46 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है, जबकि 15 का टिकट का’ट लिया है।

केजरीवाल के ट्वीट पर कुमार का तंज

कुमार विश्वास ने आर्मी डे के मौके पर भी सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि सेना के पराक्रम पर सवाल उठाकर पूरी दुनिया में भारत और भारत की सेना को कठघरे में खड़े करने वाले सेना को बधाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.