Breaking NewsNationalReligion

मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

आज तारीख है 6 नवंबर 2021 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

सरकारी अधिकारी अपने से उच्च अधिकारियों से बात करते समय सावधानी बरतें क्योंकि आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं है और कोई दुर्घटना घटित हो सकती है.साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे. शत्रु सक्रिय रहेंगे. गर्व-अहंकार को दूर करें.

शुभ रंग: सफेद

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

यदि आपका विवाह हो चुका है तो आज जीवनसाथी आपके ऊपर फैमिली प्लानिंग का दबाव डालेगा. उनकी बात आपको प्रसन्न तो करेगी लेकिन कही ना कही आप किसी शंका में रहेंगे.यात्रा से लाभ. वाहन-मशीनरी खरीदी के योग हैं. व्यवसाय में अड़चनें आएंगी.

शुभ रंग: स्लेटी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

यदि आप अपने लिए किसी रिश्ते की तलाश में है तो आज के दिन किसी के साथ सकारात्मक बातचीत तो शुरू होगी लेकिन वह परवान नही चढ़ पायेगी. ऐसे में आप पहले से ही सभी बाते शेयर ना करे और रिश्तो को समय दे.दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. विवाद को बढ़ावा न दें. चिंता तथा तनाव रहेंगे.

शुभ रंग: केसरी

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

स्कूल में पढ़ रहे छात्र अपने लिए कुछ नया करने का विचार करेंगे लेकिन जल्दी सफलता हाथ नही लगेगी. यदि आप सरकारी परीक्षा की तैयारी में लगे है तो अज के दिन पढ़ाई में मन कम लग पायेगा और अन्य गतिविधियों की और रुचि बढ़ेगी.

शुभ रंग: नीला

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

घर के किसी काम से अचानक से बाहर जाना हो सकता है. परिवार में किसी के साथ रिश्तो में भी दूरियां बढ़ सकती है जो आगे चलकर समस्या करेगी.रोजगार में वृद्धि होगी. यात्रा का शुभ योग होने के साथ ही कठिन कार्य में भी सफलता मिल सकेगी.

शुभ रंग: पीला

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

प्रेम संबंध में है और घर पर यह बात पता नही है तो आज के दिन किसी को इसकी सूचना लग सकती है. हालांकि यह आपके भविष्य के लिए अच्छा रहेगा.शुभ समाचार मिलेंगे. मान बढ़ेगा. प्रसन्नता रहेगी. मन में उत्साह रहेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी.

शुभ रंग: गुलाबी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

कॉलेज में है तो किसी प्रोजेक्ट में फंस सकते है और उसको लेकर निराशा का भाव भी आएगा. किसी दोस्त के साथ अनबन भी हो सकती है जो आपका अहित करने का प्रयास करेगा.व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें. रुका धन मिलेगा. भ्रम की स्थिति बन सकती है.

शुभ रंग: भूरा

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

यदि आप किरयाने की दुकान चलाते हैं तो आज के दिन पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरते क्योंकि किसी ग्राहक के द्वारा आपको चूना लगाने का प्रयास किया जा सकता है.स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल हो सकेगी. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा.

शुभ रंग: ग्रे

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

यदि आप नौकरी करते है और उसमे बदलाव का सोच रहे है तो रुक जाइये क्योंकि आज का दिन उसके लिए शुभ नही है. इसलिये कुछ दिन अपनी पुरानी नौकरी में ही मन लगाए और थोड़ी प्रतीक्षा करे.स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा.

शुभ रंग: महरून

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में है तो किसी अपने के द्वारा आपके रिश्ते में दरार पैदा करने की कोशिश की जाएगी लेकिन आप उससे अनजान रहेंगे. ऐसे में अपने प्रेमी के ऊपर विश्वास बनाये रखे.विचारों से सकारात्मकता बढ़ेगी. दुस्साहस न करें. व्यापार में इच्छित लाभ होगा.

शुभ रंग: आसमानी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

बच्चों को लेकर आशान्वित रहेंगे और उनके द्वारा पूर्ण सहयोग भी प्राप्त होगा. समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सभी आपको अच्छी नज़रो से देखेंगे.नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. मान-सम्मान मिलेगा.

शुभ रंग: संतरी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

यदि आप व्यापारी है तो दिन की शुरुआत तो अच्छी रहेगी और कई अच्छे अवसर भी हाथ में आएंगे लेकिन यदि आपने ध्यान नहीं दिया तो यही लाभ हानि में बदल जाएगा.परिवार में तनाव रहेगा. व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा. कष्ट, भय, चिंता व बेचैनी का माहौल बन सकता है.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.