Breaking NewsInternational

20 माह बाद नेपाल के लिए मुजफ्फरपुर से चलेगी बस, पटना से खुलेगी और शाम 4 बजे इम्लीचट्टी बस स्टैंड पहुंचेगी

मुजफ्फरपुर में नेपाल जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। पटना-मुजफ्फरपुर-काठमांडू बस सेवा की शुरुआत हो चुकी है। 20 माह बाद पुनः इसकी शुरुआत हुई है। यह यात्रियों के लिए राहत वाली खबर है। बता दें कि कोरोना के कारण 20 माह से भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा बंद कर दिया गया था। लेकिन, अब हालात में सुधार होने के बाद दोबारा इसे चालू करने का निर्णय लिया गया है। ये बस पटना से खुलेगी और मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, रक्सौल होते हुए काठमांडू तक जाएगी। पटना के बांकेपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया गया है। बिहार पथ परिवहन निगम मुजफ्फरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार ने बताया कि भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा एक बार फिर शुरू हो गयी है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

शाम में पहुंचेगी सरकारी बस स्टैंड

क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि ये बस शाम चार बजे मुजफ्फरपुर के इम्लीचट्टी स्थित सरकारी बस स्टैंड में पहुंचेगी। यहां 15 मिनट रुकेगी। इसके बाद 4:15 मिनट बजे यहां से काठमांडू के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि काफी समय से इसकी डिमांड की जा रही थी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसका परिचालन दोबारा शुरू किया गया है।

कोरोना प्रोटोकॉल का रखेंगे ध्यान

क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत इसका परिचालन किया जाएगा। मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य है। चालक से लेकर उपचालक और सभी यात्री मास्क पहनकर यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि दो बसों का परिचालन किया जाएगा। एक कि शुरुआत हो चुकी है। दूसरे बस का परिचालन भी शीघ्र ही किया जाएगा, जो पटना-जनकपुर की रुट पर चलेगी। यह बस पटना-मुज़फ़्फ़रपुर के रास्ते सीतामढ़ी, भिट्ठामोड़ होते हुए जनकपुर तक जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.