नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने NEET 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार में कई स्टूडेंट्स ने अच्छा रैंक हासिल किया है। इसमें रहमानी सुपर 30 में तैयारी करने वाले दरभंगा क्षेत्र के रहने वाले जेया बेलाल ने ऑल इंडिया 19 रैंक लाया है। जेया को 715 अंक मिला है। पटना के आकाश कोचिंग के दर्श कौस्तुब ने भी 706 अंक प्राप्त किया है। उनका पूरे देश में 50वां रैंक आया। दर्श सामान्य वर्ग से हैं, जबकि जेया OBC से आते हैं। NEET की कोचिंग कराने वाले संस्थानों का कहना है कि रिजल्ट मेल पर आ रहा है। इस कारण से अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है।
रहमानी सुपर-30 के कई स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
रहमानी सुपर 30 के कई छात्रों ने बाजी मारी है। अभी बिहार के टॉप टेन स्टूडेंट्स की सूची फाइनल नहीं हो पाई है। रहमानी सुपर 30 के अतुल सिंह ने जेया के रिजल्ट की पुष्टि की। उन्होंने कहा है कि उनका रैंक ऑल इंडिया 19 है और उन्हें 715 अंक मिले हैं। उनका कहना है कि अभी और रिजल्ट आ रहा है। कई स्टूडेंट्स जेया की तरह कोचिंग के टॉपर रहे हैं और उनसे उम्मीद भी है। अतुल सिंह का कहना है कि रिजल्ट पूरा आने के बाद ही टॉपर का पता चल पाएगा। अतुल सिंह के मुताबिक, जेया दरभंगा क्षेत्र के रहने वाले हैं। नीट का एग्जाम 12 सितंबर को हुआ था और रिजल्ट सोमवार की शाम को जारी हुआ।







Leave a Reply