दीवाली और छठ के दौरान अग्नि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोमवार को फायर ब्रिगेड की टीम ऑडिट की। मुजफ्फरपुर के छाता बाजार स्तिथ पटाखा मंडी पहुंची। वहां मौजूद हइडेंट की जांच की गई। इस दौरान भाड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। वहीं, हइडेंट के समीप फूल- माला की दुकान लगाने वालों को जमकर फटकार लगाई गई।
हइडेंट के समीप से फूल समेत अन्य सामान हटवाए गए। ताकि, जरूरत पड़े तो किसी तरह की कोई समस्या उतपन्न नही हो सके। इस दौरान टीम का नेतृत्व कर रहे जिला अग्निशमन विभाग के अधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से जांच की जा रही हैं। ताकि, किसी तरह की हताहत नहीं हो। अगर किसी तरह की कोई समस्या आती है तो उसके लिए फायर ब्रिगेड की टीम तैयार और मुस्तैद है।



फायर ब्रिगेड की टीम ने कहा कि पटाखा मंडी में लगे हइडेंट कि जांच की गई है। हइडेंट ठीक है। साथ ही कहा की किसी तरह की कोई अप्रिय घटना आग से घटती है, तो तुरंत यहां से पानी ले सकते है। साथ ही उन्होंने लोगो से अपील किया कि पॉलुशन मुक्त अगर दीपावली मनाना है तो पटाखा छोड़ना ही विकल्प नही है। दीप जलाकर पूजा अर्चना करें।




Leave a Reply