BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : गायघाट में रवि महाअभियान सह कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

गायघाट में रवि महा अभियान सह कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Repoted by Deepak

गायघाट ।प्रखंड के कृषि फार्म के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय रवि महा अभियान सह कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन डॉ राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वरीय वैज्ञानिक डॉक्टर गोकुलेश झा सहायक निदेशक कृषि अभिकरण मुज० श्री शशि शेखर उप परियोजना निदेशक आत्मा श्री विनोद कुमार सिंह तकनीकी सहायक श्री गौरी शंकर झा प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री अजीत कुमार संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया संचालन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक श्री राजन कुमार झा के द्वारा किया गया।
उप परियोजना निर्देशक आत्मा उनके द्वारा बताया गया कि प्रयोगशाला में किए गए वैज्ञानिक के प्रयोग को खेत तक पहुंचाने के लिए हमारे पंचायत स्तरीय कर्मी इस कार्यशाला के माध्यम से तकनीकी सत्र में ज्ञान प्राप्त करके जो किसानों के हित में उत्पादकता को दुगुनी करने में कारगर साबित होंगे।


वरीय वैज्ञानिक द्वारा रवि कार्यशाला के बारे में संक्षिप्त रूप से जानकारी देते हुए बताया गया कि इस कार्यशाला में वैज्ञानिक द्वारा दिए गए सुझाव को अपनाकर ही कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त की जा सकती है। सरकार की सभी योजनाओं विशेषकर दलहन एवं तिलहन को बढ़ावा देने के बारे में कृषि विभाग द्वारा कृषक हितकारी योजनाओं के वारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि 80% अनुदान पर दलहन एवं तिलहन बीज के लिए बिहार राज्य बीज निगम के ऐप के माध्यम से किसानों द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर उक्त योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इससे दलहन एवं तिलहन फसलों के बीज प्राप्त कर सकते हैं।


प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजन कुमार झा द्वारा जैविक खेती एवं समूह तैयार कर कलस्टर प्रत्यक्षण करने से होने वाले लाभ एवं समेकित कृषि प्रणाली को बढ़ावा देने हेतु किसानों को विस्तृत रूप से उदाहरण के साथ जानकारी दी गई। उनके द्वारा जल जीवन हरियाली एवं फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कृषि विभाग द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली योजनाओं में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु निर्देश दिया गया। किसान चौपाल में उपलब्ध जानकारी को किसानों के बीच पंचायत स्तरीय कर्मी को उपलब्ध कराने का सुझाव दिया गया।
उक्त कार्यक्रम के तकनीकी सत्र के दौरान पौधा संरक्षण जीरो टिलेज मशीन से गेहूं की सीधी बुआई जैविक खेती मिट्टी जांच का महत्व इत्यादि विषयों पर विभिन्न वैज्ञानिक एवं पदाधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।सभी प्रखंड स्तरीय आत्मा के कर्मी अंकुर कुमार कार्यपालक सहायक श्वेत निशा सहायक तकनीकी प्रबंधक प्रियंका कुमारी सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं लेखापाल अरविंद कुमार अरविंद कुमार एवं पंचायत के पंचायत स्तरीय कर्मी किसान सलाहकार संजीव कुमार दीपक कुमार वीरेंद्र कुमार सुनील कुमार ब्रजकिशोर प्रसाद विनोद कुमार परशुराम कुमार विमलेश साहनी संजय पासवान संजय पासवान नरेश कुमार राजेश कुमार श्याम किशोर विनय कुमार भूषण कुमार इनके साथ साथ सभी पंचायत के किसान बंधु भी उपस्थित थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.