Breaking NewsNational

Dhanteras 2021: धनतेरस से पहले ही साफ कर लें घर के ये हिस्से, पूरे साल मां लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा

है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस पर कई चीजों की खरीदारी को बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस से पहले घर के कुछ हिस्सों की सफाई करना लाभकारी होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा बनी रहती है।

घर के चार प्रमुख स्थानों की सफाई-

दिवाली की सफाई ज्यादातर लोगों ने की होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस की सुबह घर के चारों कोनों की सफाई करना उत्तम माना जाता है। इस दिन घर के ईशान कोण (नॉर्थ-ईस्ट जोन), पूर्व दिशा (ईस्ट जोन),  उत्तर दिशा (नॉर्थ जोन) की सफाई करनी चाहिए।

सफाई के बाद करें ये काम-

घर में उपयोग में न आने वाला समान हटाकर उस जगह को अच्छी तरह से साफ करें। इसके बाद गंगाजल का छिड़काव करें। गंगाजल की कुछ बूदें तिजोरी के स्थान पर भी छिड़कें। 

झाड़ू का इस्तेमाल-

घर की सफाई के बाद झाड़ू को हमेशा छिपाकर या लिटाकर ही रखना चाहिए। कहते हैं कि झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह रखें जहां किसी की नजर न पड़े। सामने रखी झाड़ू विनाश का प्रतीक मानी जाती है।

एक्वेरियम की सफाई-

घर में कोई फिश एक्वेरियम है तो धनतेरस के दिन उसकी सफाई जरूर करनी चाहिए। धनतेरस की शाम घर में पांच दीपक जलाने चाहिए। एक दीपक मंदिर घर में, एक तुलसी, एक पानी के मटके और दो मेनगेट पर रखने चाहिए। इसके अलावा यमदेव और भगवान कुबेर के नाम का भी दीपक जलाना चाहिए।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.