योजना मद में पदस्थापित प्रधानाध्यापक और स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों के साथ जिले के पंचायत प्रखंड शिक्षकों का दो महीने का वेतन बकाया हो गया है। जबकि सामने दिवाली और फिर छठ का पर्व है। हर पर्व के पहले शिक्षकों को इस तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है।
योजना मद में पदस्थापित प्रधानाध्यापक और स्नातक प्रशिक्षित करीब 500 नियमित शिक्षक जिला में हैं। जबकि जिले के पंचायत प्रखंड शिक्षकों की संख्या करीब सात हजार है। इन शिक्षकों को सितंबर और अक्टूबर का वेतन नहीं मिला है। विभाग से राशि स्वीकृति का आदेश तो हो गया है, लेकिन आवंटन राज्य से ही निर्गत नहीं हुआ है।



प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शेखर गुप्ता ने कहा कि मंगलवार को धनतेरस के पहले मात्र एक दिन का समय है और उसके एक दिन बाद दिवाली है। ऐसे में दिवाली के पहले इन शिक्षकों को वेतन मिलने की उम्मीद कम है। फिर भी अधिकारियों से जल्द से जल्द वेतन देने की मांग है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) चंदन कुमार ने कहा कि हमलोग तैयार हैं। जैसे ही आवंटन आयेगा हमलोग वेतन का भुगतान कर देंगे।





Leave a Reply