मुजफ्फरपुर : अखाड़ाघाट पुल जाम की समस्या बन गया है आम, शहरवासी हो गये है तंग
मुजफ्फरपुर। शहरवासी जाम की समस्या से तंग हो गये है। अखाड़ाघाट पुल जाम की समस्या अब आम बात हो गयी है। हर दो दिन बीच कर पुल जाम होता है। देखते ही देखते महाजाम हो जाता है। फिर पैदल निकलना भी मुश्किल बन जाता है।
शनिवार को अखाड़ाघाट पुल सुबह दस बजे से ही जाम लगाना शुरू हो गया। पुल जाम रहने से दोनों छोर पर वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। ग्यारह बजे पुलिस आयी तो वाहनों का घसकना शुरू हुआ।
अखाड़ाघाट सिकंदरपुर ओपी के पास साढ़े दस बजे में दो पुलिसकर्मी नजर आयी जो यातायात को सुचारू करने में व्यस्त रहे। पुल पर जाम लगने का सबसे बड़ा कारण पूर्वी छोर चंदवारा वाली सड़क है। इस मार्ग से जब यातायात खोल दिया जाता है तो पुल के दोनों छोर पर यातायात बंद हो जाता है।



पांच मिनट के अंदर ही पुल पर वाहनों की लम्बी कतार लग जाती है। पुल पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाता है। इसमें कई दो पहिया वाहन चालक है जो जल्दबाजी के चक्कर में आगे आकर सड़क जाम कर देते है। इसके बाद दूसरी छोर से वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है।

देखते ही देखते वाहनों की लम्बी लाइन लग जाती है। इस सिस्टम पर पुलिस वाले ध्यान नहीं देते है। सबसे बड़ी बात यह है कि जब पुल पर पुलिस तैनात रहती है तो जाम की समस्या नहीं रहता है। राहगीर लाइन बनाकर चलते है। धीरे-धीरे वाहनों का निकलना चालू रहता है।




Leave a Reply