बिहार विधानसभा की दो सीटों तारापुर और कुशेश्वरस्थान में उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। मतदाता शाम के चार बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। तारापुर के नौ जबकि कुशेश्वरस्थान विधानसभा के आठ उम्मीदवारों की किस्मत आज ईवीएम में बंद हो जाएगी। प्रशासन ने चुनाव को लेकर पूरी तैयारी की हुई है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना दो नवंबर को होगी। चुनाव आयोग के अनुसार, वोटर वोट देने के लिए चुनाव आयोग द्वारा जारी 11 तरह के पहचान पत्र का इस्तेमाल कर सकते हैं।
लाइव अपडेट:
– कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के बिरौल प्रखंड की अफजला पंचायत के खेबा में बूथ नंबर 35 पर मतदान करने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है।



– कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव के तहत शनिवार सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा में मतदान शुरू हुआ। इस सीट पर जदयू विधायक शशिभूषण हजारी के निधन की वजह से उपचुनाव हो रहा है। आज यहां दो लाख 57 हजार 153 मतदाता आठ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान के लिए शाम चार बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। गुलाबी ठंड के बीच मतदाता सुबह से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। महिलाएं भी अच्छी-खासी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच रही हैं। पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवान जगह-जगह गश्त लगा रहे हैं। मतदान के दौरान कुशेश्वरस्थान के बूथ सं 124 व 143 (क) पर वीवीपैट खराब होने पर इसे बदला गया। पहले एक घंटे में सुबह आठ बजे तक 07 प्रतिशत वोटिंग हुई है।





Leave a Reply