BIHARBreaking NewsSTATE

जानिए बिहार में कैसे बढ़ रही है ठंड, 13 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं पश्चिमी हवाएं

पहाड़ों की बर्फबारी से बिहार में ठंड का एहसास पश्चिमी हवाएं करा रही हैं। सुबह 11 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा के कारण ही तापमान में कमी हो रही है। रात का तापमान लगातार कम हो रहा है। दिन का स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हवाओं से तापमान ऐसे ही गिरता जाएगा। पहाड़ों से हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से होते हुए बिहार में हवाएं पहुंच रही हैं।

मानसून की वापसी के साथ देश के मैदानी हिस्सों में मौसम शुष्क है। हालांकि, पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। वहां से आने वाली ठंडी हवाएं हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से होते हुए बिहार पहुंच रही हैं। इससे मैदानी हिस्से में तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।

पटना में लगातार 11वें दिन रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जबकि, दिन का तापमान स्थिर बना है। पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है। इस दौरान दिन में हल्की धूप थी। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री होने का अनुमान है।

मौसम विभाग का कहना है कि बिहार के सभी हिस्से में मौसम शुष्क है। इस दौरान 5 से 8 किलोमीटर पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की तरफ से हवाएं चल रही है। सुबह के समय हवा की रफ्तार 11 से 13 किलोमीटर प्रति घंटा है। मौसम शुष्क होने और पहाड़ों पर होने वाले बर्फबारी की वजह से हवा में ठंड है। देर शाम से सुबह तक ठंड का एहसास हो रहा है। रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। हालांकि, दिन का तापमान सामान्य के आसपास स्थिर है। पूर्वानुमान है कि दीपावली और छठ के दौरान मौसम सर्द रहेगा।

अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

  • पटना- 30.6 – 18.2
  • रांची- 28.0 – 17.1
  • लखनऊ- 31.0 – 15.7
  • भोपाल- 28.1 – 13.7
  • इंदौर- 28.9 – 14.8
  • नई दिल्ली- 29.2 – 16.5
  • शिमला 22.3 – 12.4

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.