मुजफ्फरपुर जहरीली शराब कांड में अब तक 5 लोगों की मौत,गांव में शव पहुचते मचा मातमी कोहराम
Repoted by Deepak
मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मुजफ्फरपुर के सरैया के रेपुरा गांव में गुरुवार की रात संदिग्ध स्थिति में दो लोगों की मौ’त हो गई, जबकि शुक्रवार की सुबह तीसरे व्यक्ति की मौ’त हो गई. शुक्रवार की दोपहर में और दो लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है. मौत से पहले ये सभी किसी शराब पार्टी में शामिल हुए थे. आशंका जताई जा रही कि जहरीली शराब के सेवन से मौत हुई है.घ’टना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बना रहा। है। देर रात एसएसपी जयंत कांत व एसडीपीओ राजेश शर्मा गांव में पहुंचकर सभी बिंदुओं पर जांच की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पूछताछ में जहरीली शराब की बात सामने आई है। इसके मददेनजर सभी विंदुओं पर जांच चल रही है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद श’राब पीने से मौ’त का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले मुजफ्फरपुर में ही इस वर्ष मार्च माह के अंत में कटरा प्रखंड के दरगाह टोला में नौ लोगों की मौ’त हो गई थी। उसमें भी जहरीली शराब के सेवन की आशंका व्यक्त की गई थी।










Leave a Reply