BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में दो लोगों की संदिग्ध मौ’त, जहरीली श’राब पीने से मौ’त की आशंका

मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के रेपुरा में गुरुवार देर रात एक बजे दो लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वहीं एक युवक की हालत गम्भीर है। मौत का कारण जहरीली शराब का सेवन करना बताया जा रहा है। हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। मृतकों में मुन्ना सिंह (32) और अवनीश सिंह (35) शामिल हैं। जबकि विपुल शाही की हालत गम्भीर बताई गई है। घटना को लेकर SDPO राजेश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में शराब का सेवन करने की बात सामने आई है। इसकी जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार देर रात उक्त तीनों के अलावा कई लोग गांव में एक पार्टी में शामिल हुए थे। इस दौरान जमकर जाम छलके थे। मुन्ना सिंह और अवनीश सिंह भी इस पार्टी में शामिल हुए थे। देर रात जब तीनों घर आए तो इन तीनों की हालत बिगड़ने लगी। यह देखकर पार्टी में शामिल सभी लोग काफी डर गए।

चोरी-छिपे कराया गया इलाज
लोगों ने सरैया और इसके आसपास निजी अस्पतालों में इन्हें भर्ती कर चोरी छिपे इलाज कराना शुरू कर दिया। जहां कुछ ही देर में दो की मौत हो गई। एक ही हालत गम्भीर देख डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। बताया जा रहा है की उसे शहर के किसी निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसका पता लगाने में जुटी है।

SDPO को दिया गया जांच का जिम्मा
SSP जयंतकांत ने कहा कि दो लोगों की मौत की सूचना मिली है। सरैया SDPO से जांच कर पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस ये पता लगा रही है कि गांव में शराब कहाँ से आई थी और किसने सप्लाई की थी। इसे लेकर SDPO के नेतृत्व में टीम ग्रामीणों से पूछताछ करने में जुटी है। लेकिन, कोई भी मुंह नहीं खोल रहा है। SDPO ने बताया की अस्पताल में भर्ती विपुल का पता किया जा रहा है। उससे पूछताछ की कवायद चल रही है।

कटरा और मनियारी में हुई थी पांच की मौत
बता दें कि छह माह पूर्व जहरीली शराब पीने से कटरा और मनियारी में पांच लोगों की मौत हुई थी। मामले में कटरा थानेदार और CI मिथिलेश झा को सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद मनियारी थानेदार को भी लाइन हाजिर किया गया था। घटना में शामिल मुख्य शराब धंधेबाज मुकेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.