देश के पहाड़ी हिस्सों जम्मू-काश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी का असर बिहार में भी दिख रहा है। दिन से लेकर रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हवा के कारण मौसम आने वाले दिनों में ऐसे ही ठंड होता जाएगा।
विभाग के मुताबिक, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड सहित अन्य राज्यों में मौसम पूरी तरह से शुष्क (ड्राई) है। इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हवाओं का प्रवाह बगैर किसी अवरोध के सभी क्षेत्रों में सामान रुप से हो रहा है। हवा की रफ्तार में तीव्रता के साथ ठंड और नमी भी शामिल है। इन मौसमी कारणों के प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।


पटना में आज भी रात को 20 डिग्री रहेगा तापमान
गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा लेकिन खेत, नदी के किनारे, मैदानी क्षेत्रों में हल्का धुंध छाया रहेगा। धूप होगी आसमान भी लगभग साफ हो जाएगा। उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के विपरीत स्थानीय कारणों से बुधवार को पश्चिम चंपारण में तीन एमएम बारिश रिकार्ड किया गया है।


(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

बिहार समेत 5 राज्यों के तापमान में गिरावट
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में सुबह-शाम ठंडी हवा चल रही है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जबकि दिल्ली में अधिकतम 27.8 और न्यूनतम तापमान 16.8 रिकॉर्ड किया गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम 17.1 रिकॉर्ड किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल में अधिकतम 29.5 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। झारखंड की राजधानी रांची में अधिकतम 27.7 और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।




Leave a Reply