बजरंगबली (Bajrangbali) की महिमा अपरमपार है। उसी की झलक यूपी के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में स्थित हनुमान जी के एक मंदिर में देखने को मिलती है। मान्यता है कि करीब 130 साल पुराने इस मंदिर (old temple) में हनुमान जी का साक्षात वास है तभी इस मंदिर को तोड़ने की आज तक किसी की हिम्मत नहीं हुई है। जिस किसी ने भी यहां की मूर्ति को हटाने की कोशिश की है उसे मुंह की खानी पड़ी है।लोगों का कहना है कि भगवान हनुमान की मूर्ति (Hanuman idol) को हटाने के लिए लगाई गई 3 भारी-भरकम क्रेन और कई मशीनों की हाल’त ख’राब हो चुकी है। इसके लिए तीन दिन लगातार काम भी चला मगर मूर्ति को कोई एक इंच तक खिसका नहीं सका है।

शाहजहांपुर के नेशनल हाइवे-24 पर बने इस प्राचीन मंदिर का नाम कचियानी खेड़ा है। बताया जाता है कि सड़क को चौड़ा करने के लिए एक कम्पनी ने मंदिर को तोड़ने का प्रया स किया। इस बीच बजरंगबली की मूर्ति खंडित हो गई इसके बावजूद मूर्ति का वजूद खत्म नहीं किया जा सका।मान्यता है कि भगवान का मूर्ति में वास है। उनकी इच्छा के बिना एक पत्ता भी नहीं हिल सकता है। तभी प्रतिमा को कोई टस से मस नहीं कर सका है। मूर्ति को हटाने के दौ’रान काम पर लगाई गई जेसीबी मशीन भी खराब हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे पहले भी जब मूर्ति को हटाने की कोशिश की गई तो भारी भरकम मशीनों ने काम करना अचानक बंद कर दिया।




Leave a Reply