सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने अपने भाई की फिल्म ‘छिछोरे (Chhichhore)’ को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह (National Film Award) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिलने के बाद सोशल मीडिया (Social Media) पर एक इमोशनल नोट साझा किया है. 25 अक्टूबर दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) और निर्देशक नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) ने यह पुरस्कार दिवंगत एक्टर को समर्पित किया था. मेकर्स के इस फैसले से सुशांत की बहन श्वेता काफी गदगद हैं और अब उनकी सीना गर्व से और चौड़ा हो गया.
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अपने भाई की फिल्म ‘छिछोरे (Chhichhore)’ को मिले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award) समारोह के बाद उन्होंने एक तस्वीर के साथ ट्वीट कर इसके लिए पूरी टीम का बधाई दी है.



उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘भाई गर्व के इस क्षण को हम सभी के साथ साझा कर रहे हैं. वो एक शक्ति के रूप में हमारे साथ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मौजूद हैं, धन्यवाद! भाई को पुरस्कार समर्पित किया जाता हुआ देख मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है. छिछोरे की पूरी टीम को धन्यवाद और बधाई.’#Chhichhore #SushantOurPride


श्वेता सिंह कीर्ति का ट्वीट.
आपको बता दें कि बीते दिन अवॉर्ड लेने के बाद साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक नितेश तिवारी ने ये अवॉर्ड सुशांत सिंह राजपूत के समर्पित किया था, जिसके बाद सुशांत के फैंस काफी खुश हो गए हैं. सोशल मीडिया पर कई फैंस ने इसके लिए साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी का शुक्रिया भी अदा किया था.
67 नेशनल फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन सोमवार (25 अक्टूबर) को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में किया गया. इस दौरान विजेताओं को उप-राष्ट्रपति वैंकया नायडू ने सम्मानित किया. मनोज बाजपेयी, कंगना रणौत और धनुष को बेहतरीन अभिनय के लिए सम्मानित किया गया. वहीं, रजीनकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मनित किया गया था.




Leave a Reply