बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार पर निशाना साधा। देर रात सोशल मीडिया पर तेजप्रताप ने लिखा कि भारत तेरे टुकड़े होंगे कहने वाले लोग आज लोगों को देशभक्ति समझा रहे हैं जिनकी फोटो बीजेपी के पोस्टर के साथ वायरल होती है उन्हें भी कांग्रेस ज्वाइन कराती है। गांधी के नाम पर छल करने वाले लोग गांधीवाद का पाठ पढ़ाते हैं। या तो सुधर जाइए नहीं तो जनता अपने वोट के जरिए सुधार देगी।



बयान के बाद मिली तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं
तेजप्रताप यादव के इस बयान के बाद ट्वीटर पर उन्हें तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
- सोशल मीडिया यूजर आशिफ फारुकी ने कहा है कि कल तक आपके लिए वो प्रचार कर रहा था तो वो देशभक्त था आज आपके खिलाफ मैदान में आ गया तो गलत हो गया। ज्यादा लपड़-लपड़ मत कीजिए नहीं तो आने वाले समय मे बिहार की महान जनता 2010 से भी बुरा हाल कर देगी।
- नीतीश कुमार यादव ने लिखा है- ‘अभी तक चार्जशीट नहीं हो पाया है, कोई सबूत प्राप्त नहीं हुआ है। आरोप तो किसी पर भी बुनियादी लग सकता है। आप भी टुकड़े-टुकड़े गाना का गाना गा रहे हैं यह तो बीजेपी और आरएसएस का काम है कि कोई सवाल उससे पूछे तो देशद्रोह के आरोप में फंसा दिया जाता है।’
- तपन ने लिखा है- ‘ भारत तेरे टुकड़े होंगे कौन बोल रहा था कभी सुने हो? मैं तो फर्स्ट टाइम सुन रही हूं आपके मुंह से…।’

इससे पहले तेजप्रताप ने अपने पिता लालू यादव को अपने सरकारी आवास पर ले जाने के लिए धरने पर बैठ गए। तेजप्रताप की जिद की थी कि लालू प्रसाद उनके सरकारी आवास में आएं। आखिर देर रात लालू-राबड़ी दोनों कुछ देर के लिए तेजप्रताप के आवास पर आए तब जाकर तेजप्रताप का गुस्सा शांत हुआ, हालांकि उन्होंने कह दिया है कि राजद से उनको कोई लेना- देना नहीं है



Leave a Reply