BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान, चुनाव में 4346 प्रत्याशियों मैदान में

मुजफ्फरपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड के 37 पंचायतों में 1155 पदों के लिये वोट डाले जा रहे है। वोटिंग के शुरुआत में कहीं कहीं से EVM में तकनीकी परेशानी हो रही है। जिसे तुरंत दूर कर मतदान शुरू कर दिया गया है। यहां कुल 524 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव में 4346 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है।

जिले के सबसे अधिक सीट वाले इस प्रखंड में जिला परिषद के पांच पद हैं तो मुखिया के 37 पदों पर चुनाव हो रहे है। चुनाव नियंत्रण के लिए जिला व प्रखंड में नियंत्रण कक्ष बनाये गए है।साथ ही सभी पंचायतों के लिए करीब 150 दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रत्येक दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। गड़बड़ी करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर है। मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान केंद्रों पर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की लंबी कतार लगी हुई हैं शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है।

बूथ पर सुरक्षा चाक-चौबंद है।

बूथ पर सुरक्षा चाक-चौबंद है।

बता दे कि DM-SSP ने चुनाव पूर्व संध्या में कुढ़नी में मतदान कर्मियों को निर्देश दिए थे। निष्पक्ष रूप से चुनाव कराने को कहा था। पिछले चुनाव में हंगामा, मारपीट, गोलीबारी और हत्या की घटना हुई थी। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगा था। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था धरी की धरी रह गयी थी। इस बार कुढ़नी प्रखंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बात कही गयी है। अब देखने वाली बात होगी की आज किस तरह की व्यवस्था रहती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.