मुजफ्फरपुर: चोपन तक चलेगी पटना-सिंगरौली स्पेशल ट्रेन
मुजफ्फरपुर। पटना-सिंगरौली पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन 22 से लेकर 29 अक्टूबर तक चोपन स्टेशन तक किया गया है।
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर ने अपरिहार्य तकनीकी कारण वश 22 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 03349 अप 03350 डाउन पटना-सिंगरौली पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन धनबाद मंडल के चोपन स्टेशन पर शॉर्ट ऑरिजनेट एवं टर्मिनेट किया गया है।

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 03350 डाउन पटना-सिंगरौली स्पेशल का परिचालन 22 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक सिंगरौली के बदले चोपन स्टेशन तक किया जाएगा।


03349 अप सिंगरौली-पटना स्पेशल टे्रन का परिचालन 23 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक सिंगरौली के बदले चोपन स्टेशन से ही खुलकर पटना जंक्शन के लिए प्रस्थान करेगी।




Leave a Reply