BIHARBreaking NewsSTATE

पटना में राष्ट्रपति कोविंद LIVE : हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका, महावीर मंदिर पहुंचे, कर रहे हैं दर्शन

तीन दिवसीय बिहार दौरे पर आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार सुबह पटना सिटी स्थित हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेका। इसके बाद महावीर मंदिर दर्शन के लिए निकल गए।

जिस रूट से राष्ट्रपति का काफिला गुजरने वाला है, उन रास्तों में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था कर दी गई है। बिहार पुलिस के जवान सुबह से ही ट्रैफिक को सुचारू बनाने में लगे हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहले पटना सिटी के हरमंदिर साहेब गुरुद्वारा गए। उसके बाद वह पटना जंक्शन के महावीर मंदिर में आकर भगवान हनुमान जी के दर्शन करेंगे। इससे पहले राष्ट्रपति का कार्यक्रम सुबह महावीर मंदिर जाने का था, लेकिन उनके कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव करते हुए पहले वह गुरुद्वारा गए।

हरमंदिर साहेब गुरुद्वारा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।

हरमंदिर साहेब गुरुद्वारा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।

गुरुवार पहुंचे राष्ट्रपति।

गुरुवार पहुंचे राष्ट्रपति।

पटना साहिब में मौजूद लोग।

पटना साहिब में मौजूद लोग।

महावीर मंदिर के बाहर सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।

महावीर मंदिर के बाहर सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।

गुरुवार को विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष में शामिल हुए थे
इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में 21 अक्टूबर को शामिल हुए थे। जहां उन्होंने शताब्दी वर्ष स्तंभ का शिलान्यास किया था। साथ ही उन्होंने बौद्ध वृक्ष का शिशु पौधा भी लगाया था। उस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल फागू चौहान, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा सहित सभी मंत्री, विधायक मौजूद रहे। उस कार्यक्रम तेजस्वी यादव नहीं शामिल हुए थे। उन्होंने इस कार्यक्रम का बहिष्कार इसलिए किया था क्योंकि, उन्हें मात्र 3 मिनट भाषण देने का समय दिया गया था।

महावीर मंदिर के बाहर का हाल।

महावीर मंदिर के बाहर का हाल।

समय का ध्यान रखना होगा
आज अगर आपकी ट्रेन है तो सावधान हो जाइए। समय का ध्यान नहीं दिया तो ट्रेन छूट सकती है। राष्ट्रपति महावीर मंदिर और पटना साहिब जाएंगे, इस दौरान सबसे अधिक प्रभावित पटना जंक्शन का इलाका होगा। ट्रेन से आना हो या जाना हो, सुबह के समय समस्या होगी। समय का ध्यान रखना होगा, नहीं तो ट्रैफिक के कारण ट्रेन भी छूट सकती है।

यातायात विभाग ने नहीं जारी किया कोई प्लान
राष्ट्रपति को लेकर यातायात विभाग ने कोई भी ट्रैफिक प्लान नहीं जारी किया है। इससे शुक्रवार सुबह लोगों को समस्या होगी। ट्रैफिक पुलिस पटना ने शुक्रवार को कोई प्लान नहीं दिया है। इससे लोगों को अचानक से परेशानी झेलनी होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.