BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस संस्मरण दिवस

मुजफ्फरपुर स्थित पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया। इस दौरान इस वर्ष (2020-2021) में शहीद हुए 35 पुलिसकर्मियों को याद किया गया। इस दौरान तिरहुत रेंज के आईजी गणेश कुमार ने शहीदों को सलामी देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों की याद में आईजी ने कहा की हम उन वीर जवानों को कभी नहीं भूल सकते हैं। जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गवाई। देश के लिए शहीद होना गौरव की बात है। लेकिन शहीद जवानों की कमी हमेशा खलेगी। कोई उनकी जगह नहीं ले सकता। मौके पर एसएसपी जयंतकांत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

शहीदों को सलामी देते अधिकारी।

शहीदों को सलामी देते अधिकारी।

एसएसपी ने कहा कि अपने कर्तव्य के दौरान देश के लिए शहीद होना गौरव की बात है। हालांकि शहीदों की क्षति को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि आईजी द्वारा शहीदों को याद करते हुए सलामी दी गई। फिर, उनके नाम पढ़े गए। उन्होंने कहा पुलिस हमेशा अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए तत्पर है।

चीनी सेना से युद्ध में हुए थे वीर जवान शहीद
21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रींग में चीनी सेना के आक्रमण में सीआरपीएफ अधिकारी करम सिंह अपने 20 साथियों के साथ शहीद हो गए थे। तब से 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है। हर साल के 01 सितंबर से 31 अगस्त के बीच ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों इस दिन याद किया जाता है। इस दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है। मौके पर आईजी गणेश कुमार, एसएसपी जयंतकांत समेत अन्य कई पुलिस अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.