BIHARBreaking NewsSTATE

सैफ जवानों के सामने से ATM उखाड़ ले गए, घ’टना के बाद जवान बोले- गो’ली चलाते तो जिम्मेदारी कौन लेता?

पटना के फुलवारीशरीफ ईसापुर स्थित HDFC बैंक के ATM को राज्य सशस्त्र पुलिस बल (सैफ) के जवान के सामने बदमाश उखाड़ ले गए। बुधवार रात्रि स्कॉर्पियो से आए इन बदमाशों ने थाने से महज 200 मीटर दूर स्थित ATM कक्ष में घुसकर पहले CCTV को तोड़ दिया फिर आराम से ATM उखाड़ ले गए। ATM में कितना कैश था। इस बात खुलासा अब तक नहीं हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि बुधवार दोपहर 3 बजे ATM में 12 लाख कैश डाला गया था।

ईसापुर के मोहम्मद आरिफ ने बताया कि रात्रि लगभग 1:00 बजे एक स्कॉर्पियो पर 4 बदमाश ATM के नजदीक तेजी से आए। सभी ने अपने चेहरे को गमछे से ढक रखा था। ATM में घुसते के साथ ही महज 10 से 15 मिनट के अंदर ही मशीन को उखाड़ कर अपने गाड़ी में लोड किया और तेजी से थाना के सामने से होते हुए भाग निकला। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो देखा ATM गायब था। लोगों का आरोप है कि जिस वक्त बदमाश भाग रहे थे, उस वक्त सैफ के दो जवान गश्ती पर थे। उन्होंने बदमाशों को भागते देखा लेकिन पकड़ने की कोशिश नहीं की और न ही गोली चलाई।

इधर, सूचना मिलते ही गश्त पर तैनात सैफ के जवान और अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ देर बाद थानेदार भी वहां पहुंचे। सैफ के जवानों को जमकर फटकार लगाते हुए गोली नहीं चलाने का कारण पूछा। इस पर सैफ के जवानों ने थाना प्रभारी को जवाब देते हुए कहा कि अगर वह गोली चला देते तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता। पुलिस आसपास के CCTV खंगालने में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.