मानूसन की वापसी के बाद भी बंगाल की खाड़ी में बारिश का सिस्टम बन रहा है। बंगाल की खाड़ी से होते हुए बिहार के ऊपरी हिस्से में चक्रवाती हवा का सिस्टम सक्रिय है। इस कारण से मानसून वापसी के बाद भी बारिश का सिस्टम बिहार के तटवर्ती हिस्से से होते हुए मध्य हिस्से में पहुंच रहा है। इस प्रभाव से बिहार के अधिकांश हिस्से में बारिश के आसार है।
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, पटना, गया, नालंदा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जहां पर तेज हवा के साथ वज्रपात के आसार है। चक्रवाती हवा का प्रभाव समय के मुताबिक लगातार परिवर्तित होता रहेगा। जिसकी वजह से मौसम विभाग ने 24 जिलों में ग्रीन अलर्ट जारी किया है।


तापमान में धीरे-धीरे आएगी गिरावट
मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के साथ ही मौसम के तापमान में भी गिरावट होनी शुरु हो गई है। जिसके प्रभाव से सुबह ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बाद मौसम शुष्क होगा। जिससे पश्चिम की तरफ से आने वाली हवाओं के प्रभाव से तापमान में लगातार गिरावट होगी। धूप निकलने के बाद भी तपीश कम होगी। जिससे मौमस सर्द होगा। बुधवार को अधिकांश जगहों पर दिन का तापमान 34 डिग्री के आसपास और रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस दौरान बारिश होने से देर रात से सुबह तक हल्की ठंड का एहसास हो रहा था।

पटना में स्थिर बना है तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक पटना में पिछले 48 घंटे से दिन-रात का तापमान लगभग स्थिर बना हुआ है। इस दौरान दो दिनों में 26 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन का पारा 32 डिग्री और रात में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।




Leave a Reply